फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Mahila Congress Committee protest against IIT BHU molestation of student in Varanasi

IIT BHU: छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म के विरोध में महिला कांग्रेस का प्रदर्शन, आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग

Thu, 04 Jan 2024 05:35 PM IST
प्रगति चंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: प्रगति चंद Updated Thu, 04 Jan 2024 05:35 PM IST
सार

आईआईटी बीएचयू में छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म के आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग करते हुए वाराणसी जिला/महानगर महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने नदेसर डाकघर के पास विरोध प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की। 

विज्ञापन
Mahila Congress Committee protest against IIT BHU molestation of student in Varanasi
IIT BHU Protest - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी स्थित आईआईटी बीएचयू में बीटेक की छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म के विरोध में महिला कांग्रेस कमेटी द्वारा गुरुवार को नदेसर डाकघर के पास प्रदर्शन किया गया। इस दौरान जिला/महानगर महिला कांग्रेस कमेटी की महिलाओं द्वारा आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की गई। इस दौरान उन्होंने जमकर नारेबाजी भी की।

विज्ञापन


महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष अनुराधा यादव व महिला कांग्रेस की महानगर अध्यक्ष, पूर्व पार्षद पूनम विश्वकर्मा ने कहा कि बीएचयू में दो माह पूर्व छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना के बाद सीसीटीवी फुटेज में तीनों आरोपी देखे गए। बावजूद इसके आरोपियों को पूरी तरह से बचाने का प्रयास किया जा रहा है। इस मामले की जांच होनी चाहिए। 
विज्ञापन


प्रदर्शन के दौरान अनुराधा यादव, पूनम विश्वकर्मा, पूनम कुंडु, चंद्रकला पुष्कर, मीना, आशा देवी, सीमा पटेल, सोनी देवी, आरती विश्वकर्मा, नसीमा, लक्ष्मी विश्वकर्मा, नगमा, रीता, शकुंतला आरती पटेल, सुनीता देवी, बबिता, उषा, सरिता, कुमकुम, मनोरमा, पूजा, हीरावती समेत दर्जनों महिला कार्यकर्ता उपस्थित रहीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed