फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   mahendra nath pandey on rahul gandhi on jai shree ram in west bangal

केंद्रीय मंत्री महेंद्र नाथ पांडेय ने 'जय श्री राम' मामले पर राहुल गांधी को घेरा, जानें क्या बोले

Mon, 10 Jun 2019 02:26 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Mon, 10 Jun 2019 02:26 PM IST
विज्ञापन
mahendra nath pandey on rahul gandhi on jai shree ram in west bangal
केंद्रीय मंत्री महेंद्र नाथ पांडेय रविवार को वाराणसी पहुंचे। - फोटो : अमर उजाला

लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर रविवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री डॉ महेंद्र नाथ पांडेय का कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। कौशल विकास और उद्यम शीलता मंत्रालय के कैबिनेट मंत्री बनने के बाद डॉ पांडेय पहली बार वाराणसी पहुंचे। इस दौरान उन्होंने बंगाल में चल रहे घटनाक्रम पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर भी निशाना साधा।

विज्ञापन


पश्चिम बंगाल में जय श्रीराम के नारे पर हो रही राजनीति पर उन्होंने कहा, बंगाल में इस नारे को लगाने पर प्रतिबंध किया गया है। विपक्ष इस पर शांत है, राहुल गांधी कहते हैं नफरत की राजनीति हो रही है तो बंगाल में मौन क्यों हैं। उन्होंने कहा, बंगाल में जय श्रीराम का नारा और बुलंद होता जा रहा है।
विज्ञापन


पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के कानून व्यवस्था पर उठाए गए सवालों पर उन्होंने कहा, यूपी की कानून व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त है। रंजिश एवं विकृत मानसिकतावश कभी-कभी दुर्भाग्यपूर्ण घटनाएं घट रही हैं। मगर, घटना के बाद जितनी तत्परता से पुलिस ने कार्रवाई की है। ऐसे उदाहरण कम मिलते हैं और उन दरिंदों को फास्ट कोर्ट के माध्यम से जल्द से जल्द सजा दिलाने का प्रयत्न होगा। देर शाम केंद्रीय मंत्री डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय का गुलाब बाग स्थित भाजपा कार्यालय पर स्वागत किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed