फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Mahendra nath pandey get success in showing power at home

‘घर’ में ताकत दिखाने में सफल रहे डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय, 27 साल बाद ये मिशन हुआ मिशन पूरा

Mon, 06 Aug 2018 12:58 PM IST
जय नारायण सिंह यादव, अमर उजाला, पीडीडीयू नगर
जय नारायण सिंह यादव, अमर उजाला, पीडीडीयू नगर Updated Mon, 06 Aug 2018 12:58 PM IST
विज्ञापन
Mahendra nath pandey get success in showing power at home
सभा में जुटी उत्साहित भीड़ से गदगद नजर आए प्रदेश अध्यक्ष और भाजपा अध्यक्ष - फोटो : अमर उजाला
चंदौली के ऐतिहासिक बाकले मैदान में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की मौजूदगी में हुए सवा सौ करोड़ के विकास कार्यों के लोकार्पण और शिलान्यास कई मायनों में खास रहा। इस कार्यक्रम के जरिए जहां मुगलसराय को नई पहचान मिल गई, वहीं भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और सांसद डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय ने 2019 के चुनाव के लिए अपनी दावेदारी के साथ ही ताकत दिखा दी। यही नहीं, 27 साल से जारी उनके प्रयास भी रविवार को फलीभूत हो गए।      
विज्ञापन


मौसम की मेहरबानी से जुटी भीड़ से गदगद डॉ. पांडेय ने लोगों को भरोसा दिलाया कि चंदौली के विकास में वह पीछे नहीं हटेंगे। साथ ही सफल आयोजन कर अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं दूसरे नेताओं का दिल भी जीतने की कोशिश की। 2014 के लोकसभा चुनाव के बाद शाह का चंदौली जिले का यह पहला दौरा था।
विज्ञापन


जानकारों की मानें तो चंदौली जिले में पार्टी की अब तक की सबसे बड़ी जनसभा रही है। इसके लिए भीड़ जुटाना डॉ. पांडेय के लिए परीक्षा थी। सोनभद्र से लेकर वाराणसी और गाजीपुर से आए लोगों ने उनका साथ दिया।        
विज्ञापन
विज्ञापन


जनसभा की खासियत यह भी रही कि मंच पर केंद्र-राज्य सरकार और संगठन के बीच समन्वय ही नहीं दिखा, राष्ट्रीय अध्यक्ष और प्रदेश अध्यक्ष के बीच की शानदार केमिस्ट्री भी नजर आई। मंच पर मु्ख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा के बीच हुआ संवाद कार्यकर्ताओं के लिए ‘नई बात’ जैसा था।  

1991 में सैदपुर (गाजीपुर) से पहली बार विधायक बनने के बाद डॉ, पांडेय ने 167 साल पहले रेल लाइन डाले जाने के दौरान बनाए गए मुगलसराय स्टेशन को पं. दीनदयाल उपाध्याय के नाम से पहचान दिलाने की कोशिश शुरू की थी। मुगलकाल में इसका नाम बिक्रमगंज से बदलकर मुगलसराय कर दिया गया था।

1997 में प्रदेश में मंत्री बनने के बाद डॉ. पांडेय ने यहां पंडित दीनदयाल के नाम पर स्मारक बनाने के लिए 27.50 लाख रुपये स्वीकृत कराए पर खानापूरी के अलावा कुछ नहीं हुआ। सांसद बनने के बाद उन्होंने इसे अपना सबसे बड़ा लक्ष्य बना लिया था। रविवार को 10 एकड़ में पड़ाव में स्थापित होने वाले स्मारक की आधारशिला शाह से रखवाकर उन्होंने इस संकल्प को पूरा करने की दिशा में एक और कदम आगे बढ़ा दिया है।

ढोल- नगाड़ों की थाप पर नाचते गाते पहुंचे कार्यकर्ता

Mahendra nath pandey get success in showing power at home
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और सांसद डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय - फोटो : अमर उजाला
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को सुनने के लिए भाजपाइयों के साथ आम लोगों में उत्साह का माहौल रहा। भाजपा कार्यकर्ता जत्थे के रूप में केशरिया ध्वज लिए ढोल नगाड़ों की थाप पर नाचते गाते बाकले खेल मैदान स्थित सभा स्थल पर पहुंचे।

पुलिस ने सभा स्थल से एक से दो किलोमीटर पहले ही वाहनों को रोक दिया था लेकिन कार्यकर्ताओं के उत्साह पर इससे कोई फर्क नहीं पड़ा। वे नारेबाजी करते हुए सभा स्थल पर पहुंचे। बाकले मैदान पर अमित शाह की सभा को लेकर नगर सहित पूरे जिले में उत्साह का माहौल रहा।

कार्यक्रम दो बजे से निर्धारित था लेकिन सुबह दस बजे से ही कार्यकर्ताओं का रेला सभा स्थल पर पहुंचने लगा। मिर्जापुर, सोनभद्र, गाजीपुर, वाराणसी से वाहनों में भर कर आए कार्यकर्ता और नेता सभा स्थल पर पहुंच कर स्थान ग्रहण किया। वहीं नगर में चेयरमैन संतोष खरवार के नेतृत्व में दोपहर 12 बजे न्यू महल सब्जी मंडी स्थित आशीर्वाद लॉन से जुलूस लेकर सभा स्थल पर पहुंचे।

जुलुस में सौरभ केसरवानी, प्रभु जायसवाल, भीम मोदी, अजय मानू , चंदन खरवार , सतपाल कनौजिया, प्रशांत गुप्ता, अशोक सिद्धार्थ केसरवानी रहे। इसी तरह काली महाल से सभासद जितेन्द्र गुप्ता के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं का जुलूस नाचते गाते पहुंचा। इसी तरह अलीनगर से सतीश चौहान के नेतृत्व में, कैलाशपुरी में चंद्रकांत तिवारी, धर्मशाला से पप्पू जायसवाल और सुधीर चौहान के नेतृत्व में, आलोक अरुण के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं का जुलूस सभा स्थल पर पहुंचा।

इसी तरह स्वदेशी जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने एकात्म मानववाद व अंत्योदय के प्रणेता और भारतीय जनसंघ के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष पण्डित दीनदयाल उपाध्याय को याद करते हुए दिन में 11 बजे परमार कटरा के सामने एकत्र हुए। यहां स्वदेशी जागरण मंच के पूर्वी उत्तर प्रदेश के संयोजक आनंद श्रीवास्तव के नेतृत्व में 101 किलो मिठाई बांटी गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed