फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Mahendra nath pandey gave statement on ram mandir construction

वाराणसी लोकसभा चुनाव की संचालन समिति की बैठक, सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों को मतदाता में बदलें 

Mon, 05 Nov 2018 11:36 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी Updated Mon, 05 Nov 2018 11:36 AM IST
विज्ञापन
Mahendra nath pandey gave statement on ram mandir construction
बैठक में मौजूद भाजपा प्रदेशाध्यक्ष व अन्य पदाधिकारी - फोटो : amar ujala
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी की चुनाव संचालन समिति की बैठक में कार्यकर्ताओं से आह्वान किया गया कि वे भाजपा शासन में गरीबों के हित में चलाई गई योजनाओं के लाभार्थियों को मतदाताओं में बदलें।
विज्ञापन


रविवार को भारतीय शिक्षा मंदिर में आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय ने कहा कि आज काशी में हो रहे विकास कार्यों की चर्चा पूरी दुनिया में हो रही है। बेहतर कार्यों के लिए पीएम मोदी को सम्मानित किया जा रहा है।
विज्ञापन


दूसरी ओर से प्रधानमंत्री को रोकने के लिए अराजक ताकतें एक हो रही हैं। पार्टी का अपना विजन है जबकि अन्य दलों का विजन गठबंधन कर मोदी का विरोध करना है। इसलिए आवश्यक है कि केंद्र सरकार की योजनाओं के लाभार्थियों से घर-घर जाकर संपर्क किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि विदेश में भी जो लोग भारत की तरक्की नहीं देखना नहीं चाहते हैं, लामबंद हो रहे हैं। ऐसे में हम लोग अपनी-अपनी जिम्मेदारी को ईमानदारी से निभाएं। अल्पसंख्यक मोर्चा को जिम्मेदारी दी गई कि वे तीन तलाक से पीड़ित या सरकारी योजनाओं से लाभान्वित लोगों को अपने साथ जोड़ें। सोशल मीडिया का इस्तेमाल पार्टी की नीतियों एवं सरकारी योजनाओं को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाएं।

लोकसभा के संयोजक एवं प्रदेश उपाध्यक्ष लक्ष्मण आचार्य ने बूथ गठन, सदस्यता एवं मतदाता सूची पुनरीक्षण के बारे में जानकारी ली और उसे बेहतर करने के टिप्स दिए। काशी एवं गोरक्ष क्षेत्र के संगठन महामंत्री रत्नाकर ने चुनाव संचालन समिति के गठन के औचित्य एवं उनकी जिम्मेदारियों की जानकारी दी। पोलिंग एजेंट, संवेदनशील और अतिसंवेदनशील बूथों की सूची बनाने के लिए भी कहा। हर विधानसभा क्षेत्र में चुनाव संचालन समिति में 13-13 कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी गई है। 

12 को पीएम वाराणसी के विकास का इतिहास लिखेंगे 

Mahendra nath pandey gave statement on ram mandir construction
लोकसभा संचालन समिति की बैठक - फोटो : amar ujala
प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं से अपील की कि 12 नवंबर को प्रधानमंत्री वाराणसी आ रहे हैं। कई परियोजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण करेंगे। 12 को वाराणसी में विकास का एक और इतिहास लिखा जाएगा। प्रधानमंत्री को सुनने के लिए अधिक से अधिक कार्यकर्ता सभास्थल पर पहुंचे।

साथ ही कहा कि 10 से 15 नवंबर तक बूथ अभिनंदन का कार्यक्रम है। इसमें महानगर के पदाधिकारी एवं उससे ऊपर के पदाधिकारी अपने अपने बूथों पर जाकर बूथ अध्यक्षों का माल्यार्पण एवं उन्हें अंगवस्त्रम पहना कर उनका अभिनंदन करेंगे। 17 को पूरे प्रदेश में एक साथ बाइक रैली निकलेगी। हर बूथ से कम से कम 5 बाइक पर कार्यकर्ता जिला मुख्यालय पहुंचेगे।

महेंद्र नाथ पांडेय ने पत्रकारों से कहा कि अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए पार्टी सदैव संकल्पित और कटिबद्ध रही है। उन्होंने कहा कि उन्हें केएन गोविंदाचार्य की ओर से संघ प्रमुख मोहन भागवत और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लिखे गए पत्र की जानकारी नहीं है।

पत्र में राम मंदिर के निर्माम के लिए भूमि अधिग्रहण के मामले में किसी प्रकार का अड़चन नहीं है। दीपावली पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ओर से राम मंदिर निर्माण के बारे में कोई खुशखबरी आएगी के सवाल पर कहा कि उचित समय पर मुख्यमंत्री घोषणा करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed