काशी विद्यापीठः आठ अगस्त से शुरू होंगी प्रवेश परीक्षाएं, दो की जगह एक घंटे का होगा पेपर, जानिए अन्य जानकारी
जाएगी। शनिवार को कुलसचिव डॉ. सुनीता पांडेय ने प्रवेश परीक्षा की सूचना जारी कर दी। बाकी 30 पाठ्यक्रमों में मेरिट से दाखिला लिया जाएगा। निर्धारित सीट के सापेक्ष दोगुने से कम आवेदन आए हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वाराणसी स्थित महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में आठ अगस्त से प्रवेश परीक्षाएं शुरू हाेंगी। प्रवेश परीक्षाओं का आयोजन 17 और 18 अगस्त को भी होगा। 29 पाठ्यक्रमों की प्रवेश परीक्षा तीन पालियों में कराई जाएगी। शनिवार को कुलसचिव डॉ. सुनीता पांडेय ने प्रवेश परीक्षा की सूचना जारी कर दी। बाकी 30 पाठ्यक्रमों में मेरिट से दाखिला लिया जाएगा। निर्धारित सीट के सापेक्ष दोगुने से कम आवेदन आए हैं।
काशी विद्यापीठ में प्रवेश परीक्षा का आयोजन दो घंटे की बजाय एक घंटे होगा। आठ अगस्त को पहली पाली में बीए प्रथम, दूसरी पाली में एमकाम, बीए मासकॉम, एमएफए, एमए इतिहास, एमम्यूज और तीसरी पाली में बीएससी बायो, एमएससी गृह विज्ञान, एमए मनोविज्ञान की प्रवेश परीक्षा होगी।
प्रवेश परीक्षा कार्यक्रम वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है। इस बार 100 प्रश्नों के स्थान पर अभ्यर्थियों को 50 का उत्तर देना होगा। प्रत्येक प्रश्न आठ अंक के होंगे। इस प्रकार कुल 400 अंकों का होगा। स्नातक स्तर पर सामान्य ज्ञान व इंटरमीडिट स्तर के प्रश्न पूछे जाएंगे। जबकि स्नातकोत्तर स्तर के पाठ्यक्रमों में 70 फीसदी विषय से संबंधित तथा 30 फीसदी सामान्य ज्ञान पर आधारित प्रश्न होगा। परीक्षाएं ओएमआर सीट पर होंगी।
इन पाठ्यक्रमों में होगा मेरिट से दाखिला
बीएससी (टेक्सटाइल्स एंड हैंडलूम), एमए (हिंदी, संस्कृत, अंग्रेजी, उर्दू, दर्शन, अर्थशास्त्र, गांधी विचार, आईआरपीएम, ग्रामीण विकास, मासकॉम, सांख्यिकी), एमएफए (अप्लाइड आर्ट व स्कल्पचर), दो वर्षीय कन्नड़ पाठ्यक्रम, पीजी डिप्लोमा इन कर्मकांड, पीजी डिप्लोमा इन फैशन डिजाइन, पीजी डिप्लोमा इन साइकोथैरेपी काउंसिलिंग एंड गाइडेंस, पीजी डिप्लोमा इन एचआरडी, डिप्लोमा इन ड्रामा, सर्टिफिकेट कोर्स इन रशियन, डिप्लोमा इन रशियन, पीजी डिप्लोमा इन नैचुरोपैथी एंड योगा, पीजी डिप्लोमा इन एनजीओ मैनेजमेंट, सर्टिफिकेट इन योगा, पीजी डिप्लोमा इन ग्राउंड वाटर रिसोर्स मैनेजमेंट, बीलिब, मास्टर ऑफ टूरिज्म एंड ट्रैवल मैनेजमेंट और एमलिब।
बनाई गई प्राक्टोरियल बोर्ड की टीम
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में कुलानुशासक मंडल का गठन किया गया। इसमें प्रो. राजेंद्र प्रसाद सिंह ,प्रो. बृजेश कुमार सिंह, डॉ. पितांबर दास, डॉ. रामाश्रय सिंह, डॉ अनीता, डॉ. अनिल कुमार, डॉ. बृजेंद्र प्रताप सिंह, डॉ. जयप्रकाश यादव, डॉ. चंद्रशेखर सिंह, डॉ. कृष्ण कुमार सिंह, डॉ. नीरज कुमार सोनकर, डॉ. शिल्पी गुप्ता, डॉ. मुकेश कुमार पंथ, डॉ. रीना चटर्जी, डॉ. पारिजात सौरभ, डॉ. ऊर्जस्विता सिंह, डॉ. धनंजय विश्वकर्मा, डॉ. विनोद कुमार सिंह, डॉ. सैयद दुलारे हुसैन, डॉ. राधेश्याम राय शामिल हैं।