{"_id":"631d3fc55e20a27b496a5322","slug":"mahatma-gandhi-kashi-vidyapith-admission-process-will-start-from-september-13","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Mahatma Gandhi Kashi Vidyapith: विश्वविद्यालय प्रशासन का बड़ा फैसला, पहले आओ पहले पाओ के आधार पर एडमिशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahatma Gandhi Kashi Vidyapith: विश्वविद्यालय प्रशासन का बड़ा फैसला, पहले आओ पहले पाओ के आधार पर एडमिशन
Sun, 11 Sep 2022 07:24 AM IST
किरन रौतेला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: किरन रौतेला
Updated Sun, 11 Sep 2022 07:24 AM IST
सार
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में एडमिशन की प्रक्रिया शुरू होने वाली है। पहले आओ पहले पाओ की तर्ज पर दाखिले की प्रक्रिया शुरू होगी। विश्वविद्यालय के 16 पाठ्यक्रमों में सीट से भी कम आवेदन आने के कारण विश्वविद्यालय प्रशासन ने यह निर्णय लिया है।
विज्ञापन
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में अब पहले आओ पहले पाओ की तर्ज पर दाखिले की प्रक्रिया शुरू होगी। विश्वविद्यालय के 16 पाठ्यक्रमों में सीट से भी कम आवेदन आने के कारण विश्वविद्यालय प्रशासन ने यह निर्णय लिया है। सीटों पर दाखिले के लिए नोटिफिकेशन जारी किया और 13 सितंबर से प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।
जनसंपर्क अधिकारी डॉ. नवरत्न सिंह ने बताया कि 2022-23 सत्र के लिए विभागवार दाखिले होंगे। 16 पाठ्यक्रम में सीटों से भी कम आवेदन आए हैं। अभ्यर्थी समस्त शैक्षणिक प्रमाणपत्र, जाति प्रमाण पत्र के साथ संबंधित विभाग में जाकर प्रवेश ले सकते हैं। विश्वविद्यालय में एडवांस डिप्लोमा इन रशियन लैंग्वेज, सर्टिफिकेट ऑफ प्रोफिशिएंसी इन रशियन लैंग्वेज, डिप्लोमा इन रशियन लैंग्वेज, बैचलर ऑफ ड्रामा, एमएफए इन स्कल्पचर, डिप्लोमा इन कन्नड़, एमलिब, योगा फॉर वेलनेस में सर्टिफिकेट कोर्स, एमए संस्कृत व उर्दू, एमए आईआरपीएम, पीजी डिप्लोमा इन एनजीओ मैनेजमेंट, एमए व एमएससी स्टैटस्टिक्स, एमटीटीएम, बीएससी इन टेक्सटाइल एंड हैंडलूम में अभ्यर्थियों के लिए दाखिले का मौका है।

Trending Videos
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ।
मिड सेमेस्टर की परीक्षाएं 12 सितंबर से
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में मिड सेमेस्टर की परीक्षा 12 सितंबर से शुरू होगी। बीएससी केमेस्ट्री में दूसरे सेमेस्टर की परीक्षा 12 सितंबर को सुबह 9 से 10 बजे तक होगी। परीक्षा का आयोजन कमरा नंबर 202 और 203 में किया जाएगा। वहीं, बीपीएड के छात्रों की सेमेस्टर परीक्षाएं 13 और 14 सितंबर को हैं। परीक्षा सुबह 7 बजे से शारीरिक शिक्षा और योग विभाग में होगी। विभागाध्यक्ष प्रो. सुशील कुमार गौतम ने बताया कि सभी छात्र अपने स्पोर्ट्स किट, फाइल, चार्ट पेपर, लेसन प्लान और एडमिट कार्ड लेकर पहुंचें।