फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   mahatma gandhi Kashi Vidyapeeth Semester examinations begin copies will submitted at compilation centre

काशी विद्यापीठ: सेमेस्टर परीक्षाएं शुरू, संकलन केंद्र पर जमा होंगी कॉपियां; जुलाई के दूसरे सप्ताह तक पेपर

Wed, 25 Jun 2025 04:53 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Wed, 25 Jun 2025 04:53 PM IST
सार

सेमेस्टर की परीक्षाओं के लिए छात्र और छात्राएं अपने-अपने स्तर से तैयारी कर रहे थे। मंगलवार को 60 केंद्रों पर परीक्षा शुरू हुई। इसकी निगरानी परीक्षा विभाग कर रहा है।

विज्ञापन
mahatma gandhi Kashi Vidyapeeth Semester examinations begin copies will submitted at compilation centre
काशी विद्यापीठ। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में स्नातकोत्तर दूसरे और चौथे सेमेस्टर की परीक्षाएं मंगलवार से शुरू हो गईं हैं। वाराणसी समेत पांच जिलों में 60 केंद्रों पर होने वाली परीक्षाएं जुलाई के दूसरे सप्ताह तक होंगी। विश्वविद्यालय और संबद्ध महाविद्यालयों में होने वाली परीक्षा की निगरानी परीक्षा विभाग से हुई। 

विज्ञापन


खास परीक्षा के बाद जिलेवार बने संकलन केंद्रों पर ही कॉपियां जमा होंगी। यहां से मूल्यांकन के लिए कॉपियां विश्वविद्यालय आएंगी। विश्वविद्यालय मुख्य परिसर के साथ ही वाराणसी, सोनभद्र, भदोही, मिर्जापुर, चंदौली जिले में बने केंद्रों पर सीसी कैमरे की निगरानी में सुबह 11 से दोपहर 1 बजे तक और दोपहर 2 से शाम 4 बजे तक परीक्षाएं कराई गईं। 
विज्ञापन


समय-सारिणी के अनुसार एमए, एमएससी मैथमेटिक्स द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षा शुरू हो गईं। अब 26, 28 जून और एक जुलाई को परीक्षा कराई जाएंगी। साथ ही एमए, एमएससी मैथमेटिक्स चतुर्थ सेमेस्टर रेग्युलर बैक परीक्षा 25 जून से 4 जुलाई तक सुबह 11 से दोपहर 1 बजे तक होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

तैयारियां पूर्ण

मुख्य परिसर के साथ ही गंगापुर, एनटीपीसी में होने वाली एमए इकोनॉमिक्स दूसरे सेमेस्टर की परीक्षाएं एक जुलाई तक दो से शाम 4 बजे तक होंगी एमए/एमएससी होमसाइंस, जियोग्राफी, बॉटनी द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षा कराई गई।

फिर एक जुलाई और चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षा 25 जून से 11 जुलाई तक सुबह 11 से 1 बजे तक कराई जाएंगी। इसके अलावा एमसीए, पीजीडीसीए की परीक्षाएं भी 30 जून से 9 जुलाई तक कराई जाएंगी। परीक्षा नियंत्रक दीप्ति मिश्रा ने बताया कि परीक्षा केंद्रों पर व्यवस्थाओं की निगरानी की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed