{"_id":"670395946c172e73610f149c","slug":"mahatma-gandhi-kashi-vidyapeeth-naac-team-inspects-three-departments-2024-10-07","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"काशी विद्यापीठ: तीन विभागों में नैक टीम का निरीक्षण, दो घंटे से सात सदस्य कर रहे मूल्यांकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काशी विद्यापीठ: तीन विभागों में नैक टीम का निरीक्षण, दो घंटे से सात सदस्य कर रहे मूल्यांकन
Mon, 07 Oct 2024 01:32 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: प्रगति चंद
Updated Mon, 07 Oct 2024 01:32 PM IST
सार
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में सोमवार को नैक टीम पहुंची। सात सदस्यीय टीम ने विद्यापीठ परिसर में निरीक्षण प्रक्रिया शुरू किया। यहां पर तीन विभागों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
काशी विद्यापीठ में नैक मूल्यांकन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में नैक मूल्यांकन की सात सदस्यीय टीम निरीक्षण कर रही है। वाणिज्य संकाय में टीम को प्रजेंटेशन के द्वारा विद्यापीठ के बारे में जानकारियां दी गईं। इसके बाद टीम सोशल साइंस फैकल्टी पहुंची। यहां पर तीन विभागों की जांच की जा रही है। यहां पर करीब दो घंटे से टीम मौजूद है।
विज्ञापन
कक्षा में छात्र, प्रोफेसर और अधिकारियों से पूछताछ कर रही है। काशी विद्यापीठ में आम दिनों की तरह से क्लासेज चल रहीं हैं। चप्पे चप्पे पर सुरक्षा गार्ड और प्रॉक्टोरियल बोर्ड की टीम तैनात है। वाहनों को पूर्व निर्धारित जगहों पर ही पार्क कराया जा रहा है।
विज्ञापन
काशी विद्यापीठ में नैक मूल्यांकन
- फोटो : अमर उजाला
छात्राओं ने स्टॉल पर टेराकोटा के खिलौने और हैंड मेड कपड़े
एक ओर नैक का मूल्यांकन चल रहा है तो दूसरी ओर ललित विभाग के छात्र और छात्राओं ने हैंडमेड वस्तुओं का चार स्टॉल लगाया है। टेराकोटा की बने खिलौने, डिजाइनदार कुशन साथ ही छात्राओं की बनाई नेकलेस, ईयर रिंग्स, रेडीमेड कपड़े और लॉकेट भी रखे गए हैं। छात्राओं ने बताया कि पूरे तीन दिन तक ये स्टॉल लगा रहेगा।
एक ओर नैक का मूल्यांकन चल रहा है तो दूसरी ओर ललित विभाग के छात्र और छात्राओं ने हैंडमेड वस्तुओं का चार स्टॉल लगाया है। टेराकोटा की बने खिलौने, डिजाइनदार कुशन साथ ही छात्राओं की बनाई नेकलेस, ईयर रिंग्स, रेडीमेड कपड़े और लॉकेट भी रखे गए हैं। छात्राओं ने बताया कि पूरे तीन दिन तक ये स्टॉल लगा रहेगा।