फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   mahatma gandhi Kashi Vidyapeeth exam update no practical examinations due to corona crisis number will be given on basis of written examination

काशी विद्यापीठ: कोरोना के कारण नहीं होगी प्रायोगिक परीक्षाएं, लिखित परीक्षा के आधार पर मिलेंगे नंबर

Tue, 20 Jul 2021 01:25 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Tue, 20 Jul 2021 01:25 AM IST
सार

महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के कुलसचिव ने बताया कि जो विषय पूरी तरह प्रायोगिक परीक्षा पर आधारित हैं, उनमें 60 प्रतिशत सैद्धांतिक परीक्षा के आधार पर तथा 40 प्रतिशत अंक महाविद्यालय द्वारा आंतरिक मूल्यांकन के आधार पर निर्धारित किए जाएंगे।

विज्ञापन
mahatma gandhi Kashi Vidyapeeth exam update  no practical examinations due to corona crisis  number will be given on basis of written examination
काशी विद्यापीठ की वार्षिक व सेमेस्टर परीक्षा जारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ की वार्षिक व सेमेस्टर परीक्षा जारी है। कोरोना संक्रमण के कारण प्रायोगिक परीक्षाएं नहीं आयोजित कराई जाएंगी। प्रायोगिक परीक्षाओं में लिखित परीक्षाओं के अंकों के आधार पर अंक प्रदान किए जाएंगे। जहां मौखिक परीक्षाएं आवश्यक होंगी, वहां परीक्षाओं का आयोजन ऑनलाइन कराया जाएगा। यह जानकारी कुलसचिव डॉ. सुनीता पांडेय ने दी।

विज्ञापन


कुलसचिव ने बताया कि जो महाविद्यालय ऑनलाइन मौखिकी परीक्षा नहीं करा पाएंगे अथवा जिन विषयों के मौखिकी परीक्षा के अंक समय से प्राप्त नहीं होंगे, उनमें मौखिकी परीक्षा के अंकों का निर्धारण प्रायोगिक परीक्षा की भांति सैद्धांतिक परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर किया जाएगा।
विज्ञापन


जो विषय पूरी तरह प्रायोगिक परीक्षा पर आधारित हैं, उनमें 60 प्रतिशत सैद्धांतिक परीक्षा के आधार पर तथा 40 प्रतिशत अंक महाविद्यालय द्वारा आंतरिक मूल्यांकन के आधार पर निर्धारित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

महाविद्यालयों से अपेक्षा है कि परीक्षा समाप्त होने के सप्ताह भर के अंदर आंतरिक मूल्यांकन के अंक विश्वविद्यालय को भेज दें। आंतरिक मूल्यांकन के अंक 80 प्रतिशत से अधिक नहीं होने चाहिए। व्यक्तिगत परीक्षार्थियों के मौखिकी परीक्षा के अंकों का निर्धारण सैद्धांतिक परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर किया जाएगा।

महाविद्यालयों में नहीं हो रहा कोविड प्रोटोकॉल का पालन

महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ की वार्षिक व सेमेस्टर परीक्षा के दौरान विश्वविद्यालय में कोविड प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन कराया जा रहा है। लेकिन महाविद्यालयों में लापरवाही बरती जा रही है। खासकर परिसर में बिना मास्क पहुंच रहे परीक्षार्थियों को रोका जा रहा है न थर्मल स्क्रीनिंग आदि की जा रही है। 

विश्वविद्यालय प्रशासन के निर्देशानुसार परीक्षा भवन में प्रवेश से पहले थर्मल स्कै निंग, शारीरिक दूरी और मास्क को अनिवार्य किया गया है। वहीं प्रवेश की जल्दबाजी में विद्यार्थी सामाजिक दूरी का पालन नहीं कर रहे हैं। विश्वविद्यालय में छात्रों के बीच जहां दो मीटर की दूरी के हिसाब से सीटिंग अरेंजमेंट किया गया है, लेकिन महाविद्यालयों में दो मीटर की दूरी गायब है।

एक सीट पर दो छात्रों को बैठाया गया है। कुलपति प्रो. एके त्यागी ने बताया कि कोविड प्रोटोकॉल का पालन सभी को सख्ती से करना है। इसमें किसी भी तरह की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। विद्यार्थियों से भी अपील है कि वह इसका पालन करें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed