फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Mahatma Gandhi Kashi Vidyapeeth Chancellor Anandi Ben Patel will see report of Vikas Yatra before NAAC evaluat

काशी विद्यापीठ: नैक मूल्यांकन से पहले चांसलर देखेंगी विकास यात्रा की रिपोर्ट, ग्रेडिंग सुधारना बड़ी चुनौती

Sun, 07 Jan 2024 06:57 PM IST
प्रगति चंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: प्रगति चंद Updated Sun, 07 Jan 2024 06:57 PM IST
सार

नैक मूल्यांकन से पहले कुलाधिपति और प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल 11 जनवरी को कुलपति के निर्देशन में तैयार रिपोर्ट देखेंगी। इस रिपोर्ट में शिक्षकों, छात्रों, कर्मचारियों की संख्याा, पुस्तकालय, खेलकूद से जुड़ी उपलब्धियों समेत कई जानकारियों को शामिल किया गया है। 

विज्ञापन
Mahatma Gandhi Kashi Vidyapeeth Chancellor Anandi Ben Patel will see report of Vikas Yatra before NAAC evaluat
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में नैक मूल्यांकन की तैयारी तेज हो गई है। मूल्यांकन प्रक्रिया कब शुरू होगी, कितने दिन तक चलेगी, इसका फैसला राजभवन में प्रेजेंटेशन के बाद तय होने की संभावना है। कुलाधिपति और प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल के सामने 11 जनवरी को कुलपति के निर्देशन में तैयार रिपोर्ट रखी जाएगी। इस पर मुहर लगने के बाद ही आगे की कार्रवाई शुरू हो सकेगी। हालांकि पिछली बार मूल्यांकन में सी ग्रेड मिला था। ऐसे में इस बार ग्रेडिंग सुधारना विश्वविद्यालय के लिए बड़ी चुनौती है।

विज्ञापन


यूजीसी की ओर से विश्वविद्यालयों के साथ ही महाविद्यालयों में भी नैक मूल्यांकन को जरूरी बताया गया था। पांच साल पहले नवंबर 2018 में कराए गए मूल्यांकन के बाद नैक ने जो रिपोर्ट जारी की थी, उसमें काशी विद्यापीठ को सी ग्रेड मिला था।
विज्ञापन


कुलपति प्रो. आनंद त्यागी का कहना है कि रिपोर्ट में शिक्षकों, छात्रों, कर्मचारियों की संख्याा, सुविधाएं (छात्रावास, पठन-पाठन आदि), विभागवार शोध कार्य, प्रवेश लेने वालों की संख्या, पुस्तकालय, खेलकूद से जुड़ी उपलब्धियों को शामिल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब 11 जनवरी को रिपोर्ट कुलाधिपति के सामने रखी जाएगी। यहां से मुहर लगने के बाद मूल्यांकन संबंधी कार्रवाई की जाएगी। इस बार ए ग्रेड लाने का लक्ष्य रखा गया है। तैयारी के लिए आज खुलेगा विश्वविद्यालय


महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में नैक मूल्यांकन की तैयारी के लिए रविवार को विश्वविद्यालय को खोलने का निर्णय लिया गया है। कुलसचिव डॉ. सुनीता पांडेय ने बताया कि विश्वविद्यालय के सभी विभाग और कार्यालय निर्धारित समय पर खुलेंगे। साथ ही शिक्षकों, अधिकारियों, कर्मचारियों की उपस्थिति भी जरूरी है। इस दौरान मूल्यांकन संबंधी सभी तैयारियां करवाई जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed