फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Mahashivratri Gifts come from Malaysia for Baba wedding Finance Minister bring wedding items

महाशिवरात्रि: बाबा की शादी में मलेशिया से भी आएगा उपहार, वित्त मंत्री लेकर आएंगी विवाह की सामग्री; जानें खास

Fri, 13 Feb 2026 05:44 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Fri, 13 Feb 2026 05:44 AM IST
सार

Varanasi News: महाशिवरात्रि पर लाखों श्रद्धालु काशी विश्वनाथ धाम पहुंचते हैं। परिसर के आसपास ड्रोन से निगरानी की जाएगी। परिसर में प्रवेश करते ही जिगजैग व्यवस्था से होते हुए श्रद्धालु बाबा का दर्शन कर सकेंगे।

विज्ञापन

विस्तार

Mahashivratri: धर्म और आध्यात्म की नगरी काशी में इस वर्ष महाशिवरात्रि का पर्व एक ऐतिहासिक और वैश्विक स्वरूप लेने जा रहा है। श्रीकाशी विश्वनाथ और माता पार्वती के विवाह के पावन अवसर पर पहली बार सात समंदर पार से भी नेग आएगा। मंदिर न्यास के अनुसार, मलेशिया सरकार की वित्त मंत्री समीला पेरुमल स्वयं बाबा विश्वनाथ के लिए विशेष उपहार लेकर काशी पहुंच रही हैं।

विज्ञापन


श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर न्यास के मुख्य कार्यपालक अधिकारी विश्वभूषण ने बताया कि बाबा के विवाह की रस्में पारंपरिक तरीके से निभाई जाएंगी, जिसमें देशभर के 50 से अधिक प्रमुख मंदिरों से पूजन सामग्री और उपहार आ रहे हैं। इनमें मथुरा का बांकेबिहारी मंदिर, मुंबई का सिद्धिविनायक मंदिर और वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड प्रमुख हैं। कई मंदिरों से सामग्रियां पहुंचनी भी शुरू हो गई हैं। 
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि इस वर्ष न्यूयॉर्क और लॉस एंजिल्स के मंदिरों से भी भेंट भेजने की तैयारी थी, लेकिन समय की कमी के कारण इस बार संभव नहीं हो सका। सीईओ ने बताया कि बाबा के प्रति भक्तों की अटूट श्रद्धा का आलम यह है कि कई बड़े मंदिरों से बिना किसी औपचारिक सूचना के ही निरंतर उपहार और संदेश प्राप्त हो रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

इन मंदिरों से आ रहे शृंगार व उपहार
मथुरा श्री कृष्ण जन्मस्थली, माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड जम्मू, श्री सिद्धिविनायक मंदिर मुंबई के अलावा तमिलनाडु के चिदंबरम मंदिर, मदुरई मीनाक्षी अम्मन मंदिर, द्रौपदी अम्मन मंदिर, थिरुकंडेश्वरम मंदिर, सबनायांगर मंदिर, पेरिया नयागी अम्मन मंदिर, संगारी काली अम्मन मंदिर, वेदा अघोरपुरेश्वर मंदिर, कुमारगुरु परमेश्वर मंदिर सहित 21 मंदिरों से बाबा विश्वनाथ के लिए शृंगार, पूजन सामग्री व उपहार आएगा।

श्रद्धालुओं को सर और मैडम कहकर बुलाएंगे पुलिसकर्मी, हाथ जोड़कर करेंगे स्वागत
महाशिवरात्रि पर श्री काशी विश्वनाथ धाम में श्रद्धालुओं को पुलिसकर्मी सर और मैडम कहकर संबोधित करेंगे। पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने बताया कि मंदिर क्षेत्र में तैनात अधिकारियों और कर्मचारियों को सॉफ्ट स्किल का प्रशिक्षण दिया गया। मंदिर परिसर के त्र्यंबकेश्वर हॉल में बृहस्पतिवार को बैठक हुई। कहा कि यहां आने वाले हर श्रद्धालु सम्मान, सुरक्षा और सहयोग के अधिकारी हैं।

महाशिवरात्रि को ध्यान में रख सभी प्रवेश द्वारों पर तैनात पुलिसकर्मियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे श्रद्धालुओं का हाथ जोड़कर अभिवादन करेंगे। किसी भी स्थिति में कठोर भाषा, अपशब्द या अभद्र व्यवहार स्वीकार्य नहीं किया जाएगा। वरिष्ठ नागरिकों, महिलाओं, दिव्यांगजनों और दूरदराज से आए श्रद्धालुओं के प्रति अतिरिक्त संवेदनशीलता बरतने को कहा।

सीसी कैमरे से निगरानी
मंदिर परिसर में तैनात पुलिसकर्मियों के व्यवहार की सीसी कैमरे से कंट्रोल रूम में वरिष्ठ अधिकारी निगरानी करेंगे। किसी भी स्तर पर किसी पुलिसकर्मी की ओर से अभद्रता, अनुचित आचरण या लापरवाही पाई जाती है तो उसके विरुद्ध नियमानुसार अनुशासनात्मक कार्रवाई होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed