फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Mahashivratri festival today, queues of devotees in Kashi Vishwanath temple

महाशिवरात्रि पर्व आज, रात भर जागेंगे भूतभावन महादेव, मंदिर में लगी भक्तों की कतार

Fri, 21 Feb 2020 01:32 AM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Fri, 21 Feb 2020 01:32 AM IST
विज्ञापन
Mahashivratri festival today, queues of devotees in Kashi Vishwanath temple
काशी विश्वनाथ के दर्शन के लिए देर रात से कतार में लगे भक्त हर-हर महादेव का जयकार करते हुए - फोटो : अमर उजाला।

भूतभावन शिव की नगरी काशी महाशिवरात्रि पर रात जागेगी। काशी पुराधिपति भी 44 घंटे तक अनवरत भक्तों को दर्शन देंगे। शुक्रवार की मंगला आरती के बाद से शनिवार की मध्यरात्रि तक का समय भक्तों के लिए ही होगा। शुक्रवार को महानिशा में चार प्रहर की आरती होगी। महाशिवरात्रि पर श्रद्धालु बाबा विश्वनाथ के गर्भगृह में प्रवेश नहीं कर सकेंगे। श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए मंदिर प्रशासन ने बाबा के झांकी दर्शन की व्यवस्था की है। लिहाजा, बाबा का दर्शन बाहर से होगा। जलाभिषेक और दुग्धाभिषेक गर्भगृह के प्रवेश द्वार पर लगे पात्र में किया जाएगा।

विज्ञापन


मंदिर प्रशासन के अनुसार, नई व्यवस्था के तहत गर्भगृह के चारों प्रवेश द्वारों पर पात्र लगाए गए हैं। अलग-अलग दिशाओं से आने वाले श्रद्धालु प्रवेश द्वार पर स्थित पात्र में जल और दूध चढ़ाकर दर्शन करेंगे। उधर, बृहस्पतिवार दोपहर बाद से ही भक्त पूरी तरह से भोले के रंग में रंग गए। हर-हर महादेव के जयघोष करते हुए वह मंदिर की ओर चल पड़े थे। पूर्वांचल भर से श्रद्धालुओं के आने का सिलसिला देर रात तक चलता रहा। मंदिर परिक्षेत्र से घाट तक गलियां श्रद्धालुओं से पटी गईं। मंदिर परिक्षेत्र में लगाई गई बैरिकेडिंग में श्रद्धालुओं ने अपनी-अपनी जगह घेर ली।

विज्ञापन

सुगम दर्शन की टिकट बिक्री रहेगी बंद

महाशिवरात्रि के दिन हेल्प डेस्क से सुगम दर्शन के टिकट की बिक्री नहीं की जाएगी। जिन लोगों ने पहले से ही ऑनलाइन टिकट बुक कर लिए हैं, सिर्फ वही सुगम दर्शन कर पाएंगे। मंगला आरती का टिकट पहले की तरह 1800 रुपये का ही होगा। दिव्यांग और बुजुर्गों को ई-रिक्शा की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

Mahashivratri festival today, queues of devotees in Kashi Vishwanath temple
भक्तों के लिए की गई बैरिकेडिंग - फोटो : अमर उजाला

आज निकलेगी शिव बारात

शहर के अलग-अलग इलाकों से निकलने वाली शिव बारातों में बैलगाड़ी पर भोलेनाथ और बाराती बने भूत-प्रेत, मदारी-सपेरे, औघड़ों का अद्भुत नजारा होगा। महामृत्युंजय मंदिर से निकलने वाली मुख्य बरात आकर्षण का केंद्र होगी।

 

 

चार प्रहर की होगी आरती

21 फ रवरी को मंगला आरती भोर में 2:15 से 3:15 बजे तक चलेगी। इसके बाद श्रद्धालुओं के लिए मंदिर के कपाट खोल दिए जाएंगे। दोपहर 12 बजे भोग आरती होगी। नियमित होने वाली सप्तर्षि, शृंगार और शयन आरती नहीं होगी। शयन आरती की जगह महानिशा में चार प्रहर की विशेष आरती होगी।

चार प्रहर की आरती का समय

  • प्रथम प्रहर: रात 11 से 12:30 बजे तक
  • द्वितीय प्रहर: रात 1:30 बजे से 2:30 बजे तक
  • तीसरा प्रहर: भोर 3 बजे से 4:25 तक
  • चतुर्थ प्रहर: सुबह 5 बजे से 6:15 बजे तक

डेढ़ गुना बढ़ा बाबा का खजाना

श्री काशी विश्वनाथ मंदिर के खजाने में डेढ़ गुना की बढ़ोत्तरी हुई है। मंदिर प्रशासन की ओर से हुंडी की गिनती में चढ़ावे की धनराशि करीब 1.70 करोड़ निकली है। हर साल श्रद्धालुओं की संख्या में बढ़ोत्तरी के कारण खजाने में बढ़ोत्तरी हुई। इसका प्रयोग श्रद्धालुओं की सुविधाओं को बढ़ाने में किया जाएगा।

महाशिवरात्रि पर रूट डायवर्जन लागू

महाशिवरात्रि पर शुक्रवार और शनिवार को गोदौलिया से मैदागिन के बीच का क्षेत्र नो व्हीकल जोन घोषित किया गया है। ड्यूटी पर तैनात पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के वाहन भी मैदागिन से गोदौलिया की ओर नहीं जाएंगे। यह व्यवस्था शुक्रवार भोर से शनिवार को श्रद्धालुओं के वापस होने तक लागू रहेगी।

यह रहेगी व्यवस्था

  • गोदौलिया से मैदागिन और मैदागिन से गोदौलिया के बीच वाहन नहीं चलेंगे।
  • बुलानाला और काशीपुरा की तरफ से गलियों आदि से आने वाले वाहनों को मैदागिन के तरफ मोड़ दिया जाएगा। उन्हें श्री काशी विश्वनाथ मंदिर की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा।
  • बेनियाबाग तिराहा से गिरजाघर की तरफ वाहन नहीं जाएंगे।
  • गुरुबाग की ओर से आने वाले वाहन लक्सा थाने से आगे गिरजाघर की ओर नहीं जाएंगे।
  • लहुराबीर से होकर गोदौलिया की तरफ जाने वाहन बेनिया तिराहा से आगे नहीं जाएंगे।
  • अस्सी से गोदौलिया की ओर जाने वाले वाहन सोनारपुरा चौराहा से आगे नहीं जाएंगे।
  • भेलूपुर थाने के सामने से रेवड़ी तालाब होते हुए रामापुरा की तरफ जाने वाले वाहन भेलूपुर चौराहा से आगे नहीं जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed