फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Maharastra chief minister devendra fadnavis viist varanasi and worship in temples

काशी के मंदिरों में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री ने टेका मत्था, कही ये बड़ी बात

Thu, 10 Jan 2019 06:33 PM IST
utpal utpal न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी Published by: utpal utpal Updated Thu, 10 Jan 2019 06:33 PM IST
विज्ञापन
Maharastra chief minister devendra fadnavis viist varanasi and worship in temples
बाबा दरबार की ओर जाते महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस - फोटो : अमर उजाला
गीत रामायण कार्यक्रम में शामिल होने के लिए गुरुवार को वाराणसी पहुंचे महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने यहां के मंदिरों में शीश नवाया। गुरुवार दोपहर बाबतपुर एयरपोर्ट पहुंचे मुख्यमंत्री का भाजपा नेताओं ने स्वागत किया। यहां से वो सड़क मार्ग से काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचे। यहां मंत्रोच्चार के साथ हर हर महादेव के जयकारे से उनका स्वागत हुआ।
विज्ञापन


महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री ने  बाबा दरबार में पहुंचते ही सबसे पहले शिखर को नमन किया फिर गर्भ गृह में पहुंचे। यहां अर्चक टेक नरायण के नेतृत्व में पूजन आरंभ हुआ। पूजन के बाद दुग्धाभिषेक किया फिर बाबा की आरती उतारी। मंदिर के तरफ से मुख्य कार्यपालक विशाल सिंह ने अंग वस्त्र व बाबा का प्रसाद भेंट किया।
विज्ञापन


विशाल सिंह ने सीएम महाराष्ट्र को मंदिर के विकास कार्यों से अवगत कराया। उन्होंने काशी विश्वनाथ कॉरिडोर के बारे में जानकारी ली। करीब 15 मिनट तक जायजा लेने के बाद महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री मंदिर से बाहर आए। यहां ज्ञानवापी गेट पर मीडिया से बात करते हुए कहा कि सीएम बनने के बाद पहली बार काशी आया हूं। बाबा विश्वनाथ का दर्शन करके काफी प्रसन्न हूं। मंदिर विकास परिवर्तन कार्यों को जाना व समझा। बोले बाबा दरबार में आ कर काफी खुश हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा काशी विश्वनाथ देवालय में परिवर्तन कार्य हो रहा है। इसके लिए मैं सीएम योगी आदित्यनाथ व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का दिल से आभार प्रकट करता हूं। पीएम के नेतृत्व में काशी में काफी विकास हुआ है। इस दौरान उनके साथ यूपी के राज्यमंत्री डॉ. नीलकंठ तिवारी भी थे। काशी विश्वनाथ मंदिर से महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री संकटमचोन मंदिर पहुंचे। यहां भी उन्होंने दर्शन पूजन किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed