{"_id":"5ac7a9c04f1c1b051d8b4eba","slug":"maharashtra-minister-said-that-dalit-and-backward-classes-get-help-on-economic-base","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"महाराष्ट्र सरकार के मंत्री ने कहा, दलितों-पिछड़ों को आर्थिक आधार पर मिले मदद ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महाराष्ट्र सरकार के मंत्री ने कहा, दलितों-पिछड़ों को आर्थिक आधार पर मिले मदद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Updated Sat, 07 Apr 2018 02:19 PM IST
विज्ञापन
महाराष्ट्र सरकार के कैबिनेट मंत्री महादेव जगरनाथ जानकर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बनारस दौरे पर आए महाराष्ट्र सरकार के कैबिनेट मंत्री और राष्ट्रीय समाज पार्टी के संस्थापक अध्यक्ष महादेव जगरनाथ जानकर ने कहा कि दलितों-पिछड़ों को आर्थिक आधार पर मदद मिलनी चाहिए। ऐसा होने पर ही गरीबों और शोषितों को उनका हक मिल पाएगा।
सपा और बसपा को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि दोनों पार्टियों ने लोहिया और आंबेडकर के नाम का इस्तेमाल कर सिर्फ जातिवाद और परिवारवाद को बढ़ावा दिया। शुक्रवार को महाराष्ट्र के पशुधन, दुग्ध विकास एवं मत्स्य पालन मंत्री जानकर चांदपुर स्थित कार्यालय में ‘अमर उजाला’ से बातचीत कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि भारत बंद के नाम पर हिंसा निंदनीय है। विपक्ष ने सिर्फ राजनीतिक हित साधने के लिए आंदोलन को हवा दी और हिंसा फैलाई। स्वामी विवेकानंद को अपना आदर्श बताते हुए बताया कि लोकसभा चुनाव में उनकी पार्टी की योजना 10 सीटों पर चुनाव लड़ने की है। इसकी तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन
पीएम नरेंद्र मोदी, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस गठबंधन धर्म बखूबी निभा रहे हैं। दावा किया कि महाराष्ट्र सरकार के कामकाज से जनता खुश है और लोकसभा चुनाव में एनसीपी समेत अन्य विपक्षी दलों को करारा जवाब मिलेगा।
उन्होंने बताया कि विधानसभा चुनाव में भाजपा गठबंधन के तहत उनकी पार्टी ने छह सीटों पर उम्मीदवार उतारे थे। दो सीटों पर विजयी हुई थी। पार्टी के मौजूदा समय 97 जिला पंचायत सदस्य हैं। पार्टी-संगठन का विस्तार कर्नाटक में भी किया जा रहा है।

पीएम मोदी की अगुवाई में देश का विकास
अमर उजाला कार्यालय में महादेव जगरनाथ जानकर
- फोटो : अमर उजाला
महादेव जगरनाथ जानकर ने दावा किया कि पीएम मोदी की अगुवाई में देश का जितना विकास हुआ, उतना कभी किसी सरकार में नहीं हुआ। सबका साथ सबका विकास के लक्ष्य के प्रति पीएम संकल्पित हैं। इसका फायदा काशीवासियों के साथ ही समूचे देशवासियों को मिल रहा है।
काशी को अपने लिए भाग्यशाली बताते हुए कहा कि वह जब भी यहां आते हैं तो अच्छी सूचना मिलती है। बताया कि पहले जब यहां आते थे तो काफी गंदगी रहती थी। अब साफ-सफाई सहित अन्य सुविधाएं बढ़ी हैं।
श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर का विकास और बेहतर होना चाहिए। गंगा सफाई के लिए लगातार प्रयासरत रहने की जरूरत है। इससे पहले उन्होंने श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन किया। साथ ही, पार्टी पदाधिकारियों से मुलाकात कर वापस मुंबई लौट गए।