{"_id":"616328798ebc3e626f3ad8c3","slug":"mahapanchayat-will-be-decide-to-remove-yogi-said-omprakash-rajbhar-in-varanasi","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओमप्रकाश राजभर बोले: महापंचायत में तय होगी सीएम योगी को हटाने की पटकथा, जनता महंगाई से त्रस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओमप्रकाश राजभर बोले: महापंचायत में तय होगी सीएम योगी को हटाने की पटकथा, जनता महंगाई से त्रस्त
Mon, 11 Oct 2021 10:35 AM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Mon, 11 Oct 2021 10:35 AM IST
सार
ओमप्रकाश राजभर ने योगी सरकार पर बरसते हुए कहा कि सरकार हर मोर्चे पर फेल साबित हुई है। जनता महंगाई, बेरोजगारी से त्रस्त आ चुकी है। 27 अक्तूबर को मऊ में होने वाली महापंचायत में योगी सरकार के विदाई की पटकथा लिखी जाएगी।
विज्ञापन
ओमप्रकाश राजभर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वाराणसी के चौबेपुर में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) ने रविवार को पिछड़ा वंचित महापंचायत का आयोजन किया। महापंचायत में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने योगी सरकार पर बरसते हुए कहा कि सरकार हर मोर्चे पर फेल साबित हुई है। जनता महंगाई, बेरोजगारी से त्रस्त आ चुकी है। 27 अक्तूबर को मऊ में होने वाली महापंचायत में योगी सरकार के विदाई की पटकथा लिखी जाएगी।
विज्ञापन
इसके अलावा उन्होंने प्रदेश में सरकार बनाने के लिए एक बड़े दल से गठबंधन करने का इशारा करते हुए मौजूद कार्यकर्ताओं की राय भी जाननी चाही। कार्यकर्ताओं ने हाथ उठाकर समर्थन किया। उन्होंने योगी सरकार को किसान विरोधी, गरीब विरोधी बताते हुए कहा कि लखीमपुर खीरी में निर्दोष किसानों पर गाड़ी चढ़वाने का काम शुरू कर किया। आने वाले चुनाव में किसान, नवजवान, बेरोजगार, मजदूर, शोषित, पीड़ित, वंचित इनका एक-एक पाई का हिसाब लेगा।
विज्ञापन
महासचिव अरविंद राजभर ने कहा कि भागीदारी संकल्प मोर्चा की सरकार बनाइए। शिक्षा, स्वास्थ्य, चिकित्सा, बिजली फ्री मिलेगी। प्रदेश प्रवक्ता शशिप्रताप सिंह, पूर्व अजगरा विधायक कैलाशनाथ सोनकर, डॉ. बलिराज राजभर, रमेश राजभर, गणेश चौहान, शिवलाल यादव, नित्यानंद पांडे आदि ने भी अपने विचार रखे।
विज्ञापन