फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Mahapanchayat will be decide to remove Yogi said Omprakash Rajbhar in varanasi

ओमप्रकाश राजभर बोले: महापंचायत में तय होगी सीएम योगी को हटाने की पटकथा, जनता महंगाई से त्रस्त

Mon, 11 Oct 2021 10:35 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Mon, 11 Oct 2021 10:35 AM IST
सार

ओमप्रकाश राजभर ने योगी सरकार पर बरसते हुए कहा कि सरकार हर मोर्चे पर फेल साबित हुई है। जनता महंगाई, बेरोजगारी से त्रस्त आ चुकी है। 27 अक्तूबर को मऊ में होने वाली महापंचायत में योगी सरकार के विदाई की पटकथा लिखी जाएगी।

विज्ञापन
Mahapanchayat will be decide to remove Yogi said Omprakash Rajbhar in varanasi
ओमप्रकाश राजभर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी के चौबेपुर में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) ने रविवार को पिछड़ा वंचित महापंचायत का आयोजन किया। महापंचायत में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने योगी सरकार पर बरसते हुए कहा कि सरकार हर मोर्चे पर फेल साबित हुई है। जनता महंगाई, बेरोजगारी से त्रस्त आ चुकी है। 27 अक्तूबर को मऊ में होने वाली महापंचायत में योगी सरकार के विदाई की पटकथा लिखी जाएगी।

विज्ञापन


इसके अलावा उन्होंने प्रदेश में सरकार बनाने के लिए एक बड़े दल से गठबंधन करने का इशारा करते हुए मौजूद कार्यकर्ताओं की राय भी जाननी चाही। कार्यकर्ताओं ने हाथ उठाकर समर्थन किया। उन्होंने योगी सरकार को किसान विरोधी, गरीब विरोधी बताते हुए कहा कि लखीमपुर खीरी में निर्दोष किसानों पर गाड़ी चढ़वाने का काम शुरू कर किया। आने वाले चुनाव में  किसान, नवजवान, बेरोजगार, मजदूर, शोषित, पीड़ित, वंचित इनका एक-एक पाई का हिसाब लेगा।
विज्ञापन


महासचिव अरविंद राजभर ने कहा कि भागीदारी संकल्प मोर्चा की सरकार बनाइए। शिक्षा, स्वास्थ्य, चिकित्सा, बिजली फ्री मिलेगी। प्रदेश प्रवक्ता शशिप्रताप सिंह, पूर्व अजगरा विधायक कैलाशनाथ सोनकर, डॉ. बलिराज राजभर, रमेश राजभर, गणेश चौहान, शिवलाल यादव, नित्यानंद पांडे आदि ने भी अपने विचार रखे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed