{"_id":"5ddaacd48ebc3e54bd18b43b","slug":"mahanta-vishwambhar-nath-pakhavaj-playing-at-in-kamayani-auditorium-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी: संकट मोचन के महंत ने पखावज वादन से लोगों को कर दिया मंत्रमुग्ध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी: संकट मोचन के महंत ने पखावज वादन से लोगों को कर दिया मंत्रमुग्ध
Sun, 24 Nov 2019 09:46 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Sun, 24 Nov 2019 09:46 PM IST
विज्ञापन
कामायनी ऑडिटोरियम में पखावज वादन से महंत प्रो विश्वम्भर नाथ मिश्र ने मंत्रमुग्ध कर दिया।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बनारस के संकट मोचन मंदिर के महंत प्रो विश्वम्भर नाथ मिश्र ने दिल्ली के कामायनी ऑडिटोरियम में आयोजित सम्मेलन में पखावज वादन से सुधि श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। यह सम्मेलन सोपोरी एकेडमी ऑफ म्यूजिक एंड परफार्मिंग आर्ट्स के बैनर तले आयोजित किया गया।
विज्ञापन
ये समारोह संतूर सम्राट पंडित भजन सोपोरी द्वारा हर साल पांच दिन के आयोजित कराया जाता है। महंत प्रो विश्वम्भर नाथ मिश्र ने चारताल में अलग-अलग रचनाएं सुनाईं। उनके साथ सारंगी पर ध्रुव सहाय ने दिया।
विज्ञापन
पखावज वादन के बाद महंत जी ने उभरते संगीतकारों को अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए मंच तक आने को भी कहा। बीएचयू आईआईटी में प्रोफेसर विश्वम्भरनाथ जी ने कहा कि कभी सोचा नहीं था कि स्टेज परफार्मेंस करेंगे। जब लोग एक टैक्नोक्रेट के रूप में आपको जानते हों और पचास की उम्र के बाद इस तरह से प्रस्तुति देना मामूली हिम्मत का काम नहीं है।
विज्ञापन