{"_id":"65e2dc6d835d6590af044ecb","slug":"mahanagari-express-including-many-trains-change-platform-from-banaras-2024-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"यात्री कृपया ध्यान दें: आज बदले प्लेटफॉर्म से रवाना होंगी महानगरी, दून समेत चार ट्रेनें; पढ़ें- पूरी जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यात्री कृपया ध्यान दें: आज बदले प्लेटफॉर्म से रवाना होंगी महानगरी, दून समेत चार ट्रेनें; पढ़ें- पूरी जानकारी
Sat, 02 Mar 2024 01:34 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: प्रगति चंद
Updated Sat, 02 Mar 2024 01:34 PM IST
सार
वाराणसी में फुटओवर ब्रिज ध्वस्तीकरण को लेकर नौ मार्च तक ब्लॉक लिया जाएगा। ऐसे में कई ट्रेनें बदले प्लेटफॉर्म से चलेंगी। इनमें तीन मार्च को लाइन नंबर 11 जो कि प्लेटफॉर्म नंबर 7 और 8 के बीच है पर ब्लॉक लिया जाएगा। ब्लॉक के कारण ट्रेन संख्या 04264 सुल्तानपुर-वाराणसी एक्सप्रेस को बदले प्लेटफॉर्म से चलाया जाएगा।
विज्ञापन
बनारस रेलवे स्टेशन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कैंट स्टेशन के पहले फुटओवर ब्रिज के ध्वस्तीकरण के कार्य के मद्देनजर नौ मार्च तक ब्लॉक लिया गया है। इस दौरान शनिवार को प्लेटफार्म संख्या आठ पर ब्लॉक के चलते महानगरी, दून एक्सप्रेस, बेगमपुरा, कोटा-पटना एक्सप्रेस बदले प्लेटफॉर्म से चलेंगी।
विज्ञापन
कैंट स्टेशन निदेशक गौरव दीक्षित ने बताया कि तीन मार्च को लाइन नंबर 11 जो कि प्लेटफॉर्म नंबर 7 और 8 के बीच है पर ब्लॉक लिया जाएगा। ब्लॉक के कारण ट्रेन संख्या 04264 सुल्तानपुर-वाराणसी एक्सप्रेस को बदले प्लेटफॉर्म से चलाया जाएगा। चार मार्च को भी प्लेटफॉर्म संख्या दस पर ब्लॉक के चलते यह ट्रेन बदले प्लेटफॉर्म से चलेगी। पांच मार्च को प्लेटफॉर्म संख्या 6 पर ब्लॉक के कारण सद्भावना, साबरमती, ताप्ती गंगा, देहरादून-कोलकाता एक्सप्रेस, श्रमजीवी, हरिहर एक्सप्रेस और इंदौर-पटना को बदले प्लेटफॉर्म से गुजारा जाएगा।
विज्ञापन
छह मार्च को प्लेटफॉर्म संख्या 6, 7, 8 और 9 पर ब्लॉक के कारण पंजाब मेल को 30 मिनट, रांची बनारस 18611 को 45 मिनट, विभूति को 15 मिनट, सद्भावना को 40 मिनट रास्ते में रोककर चलाया जाएगा और उधना-दानापुर एक्सप्रेस को बनारस स्टेशन से दो घंटे की देरी से चलाया जाएगा। सात मार्च को प्लेटफार्म संख्या 6 पर ब्लॉक के चलते नई दिल्ली-रक्सौल, मरुधर, ताप्ती गंगा समेत अन्य ट्रेनों को बदले प्लेटफॉर्म से रवाना किया जाएगा।
विज्ञापन
आठ मार्च को प्लेटफार्म नंबर 6, 7, 8 और 9 पर ब्लॉक के चलते बनारस-बक्सर मेमू निरस्त रहेगी। ताप्ती गंगा को 80 मिनट रोकते हुए जिवनाथपुर से चलाया जाएगा। सद्भावना को 45 मिनट रोकते हुए वाराणसी सिटी से चलाया जाएगा। नौ मार्च को प्लेटफॉर्म नंबर पांच पर ब्लॉक के कारण पंजाब मेल, गोरखपुर-एलटीटी, सारनाथ एक्सप्रेस को बदले प्लेटफॉर्मों से गुजारा जाएगा।