फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Mahal-Sarnath paved the Snwarega Japan

पक्का महाल-सारनाथ को संवारेगा जापान

Sun, 26 Apr 2015 02:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, वाराणसी
अमर उजाला ब्यूरो, वाराणसी Updated Sun, 26 Apr 2015 02:31 AM IST
विज्ञापन
Mahal-Sarnath paved the Snwarega Japan
काशी के हेरिटेज जोन के संरक्षण और विकास में जापान सरकार हर संभव मदद करेगी। शुक्रवार को जापान के विदेश मंत्रालय में काशी और क्योटो समझौते को मजबूती देने के लिए हुई बैठक में यह वादा जापान सरकार के प्रतिनिधियों ने महापौर रामगोपाल मोहले से किया। उन्होंने कहा कि काशी के पक्का महाल और सारनाथ क्षेत्र की ऐतिहासिकता बरकरार रखते हुए यहां के   विकास के लिए जो भी संभव होगा, हम करेंगे।
विज्ञापन


पांच दिवसीय जापान दौरे से शनिवार की शाम महापौर रामगोपाल मोहले भारतीय प्रतिनिधिमंडल के साथ दिल्ली पहुंचे। महापौर ने फोन पर बताया कि जापान दौरा बेहद सफल रहा। काशी और क्योटो समझौते को इस दौरे से गति मिली है। जापान सरकार और क्योटो प्रशासन काशी के हेरिटेज जोन में पाथ वे, पेयजल, प्रकाश सहित सभी प्रकार की बुनियादी सुविधाओं के विकास में आर्थिक और तकनीकी मदद देगा। साथ ही वे यहां के ऐतिहासिक और पुरातात्विक महत्व के सभी स्थानों के संरक्षण  में भी मदद देंगे। इसके अलावा शहर की सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट समस्या भी जापान के सहयोग से जल्द सुलझाई जाएगी। विकास के लिए जारी इन कवायदों को अमली जामा पहनाने के लिए जल्द ही जापान सरकार के प्रतिनिधि काशी का  दौरा करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed