फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Mahakavi Jai Shankar Prasad's descendants dispute for his manuscript

महाकवि जयशंकर प्रसाद की पांडुलिपियों को लेकर उनके वंशजों में मची रार

Wed, 09 Aug 2017 10:36 AM IST
amarujala.com, written by- पुष्पेन्द्र कुमार त्रिपाठी
amarujala.com, written by- पुष्पेन्द्र कुमार त्रिपाठी Updated Wed, 09 Aug 2017 10:36 AM IST
विज्ञापन
Mahakavi Jai Shankar Prasad's descendants dispute for his manuscript
जयशंकर प्रसाद के वंशजों ने एसएसपी से की शिकायत - फोटो : file photo
छायावाद के चार स्तंभों में से एक महाकवि जयशंकर प्रसाद के महाकाव्य ‘कामायनी’ सहित आठ-दस अन्य प्रमुख साहित्यिक कृतियों की पांडुलिपियों को लेकर उनके वंशजों में रार मच गई है। आरोप है कि जयशंकर प्रसाद की हस्तलिखित पांडुलिपियां और उनके कुछ अन्य सामान गायब हो गए हैं।
विज्ञापन


इसे लेकर प्रसाद के वंशजों की आपसी खींचतान घर में सुलझ नहीं पाई और मामला एसएसपी तक पहुंच गया है। एसएसपी ने मामले की जांच थानाध्यक्ष चेतगंज को सौंपी है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक मंगलवार को यदि प्रसाद जी की पांडुलिपियां और अन्य कीमती सामान चेतगंज पुलिस के सामने नहीं प्रस्तुत किए गए तो इस मामले में मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


जयशंकर प्रसाद के इकलौते पुत्र रत्न शंकर प्रसाद के पौत्र और अन्य परिवारीजनों की ओर से भेजा गया रजिस्टर्ड शिकायती पत्र गुरुवार को एसएसपी कार्यालय पहुंचा।

शिकायती पत्र में कहा गया है कि परिवार के एक सदस्य ने ‘कामायनी’ सहित प्रसाद की अन्य प्रमुख साहित्यिक कृतियों की पांडुलिपियां और अन्य सामान को देखरेख के बहाने चुरा लिया है।

जब भी पांडुलिपियों और सामान का जिक्र आता है तो यह सदस्य कहता है कि सब कुछ नई दिल्ली में सुरक्षित रखा हुआ है। इसे दिखाने के लिए कई बार कहा गया पर किसी को दिखाया नहीं गया।

सभी को आशंका है कि पांडुलिपियां और अन्य सामान या तो चोरी हो गए हैं या फिर उन्हें बेच दिया गया है। जयशंकर प्रसाद का जन्म चेतगंज थाना क्षेत्र के सराय गोवर्धन में 30 जनवरी,1890 को और निधन 15 नवंबर, 1937 को हुआ था।


इस संबंध में चेतगंज के प्रभारी थानाध्यक्ष ने बताया कि एसएसपी कार्यालय से मिले निर्देश के अनुसार प्रसाद जी के वंशजों को बुलाया गया था। उनसे कहा गया है कि मंगलवार को वे पांडुलिपियां और सामान प्रस्तुत किए जाएं जिन्हें लेकर तरह-तरह की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed