{"_id":"5e26bca78ebc3e4b07659a5e","slug":"magh-mauni-amavasya-in-january-ganga-varanasi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मौनी अमावस्या पर गंगा किनारे उमड़ेंगे श्रद्धालु, जानें कब की पड़ रही ये तिथि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मौनी अमावस्या पर गंगा किनारे उमड़ेंगे श्रद्धालु, जानें कब की पड़ रही ये तिथि
Tue, 21 Jan 2020 02:26 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Tue, 21 Jan 2020 02:26 PM IST
विज्ञापन
दशास्वमेध घाट पर श्रद्धालुओं की भीड़(सांकेतिक तस्वीर)।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माघ कृष्ण पक्ष की अमावस्या 24 जनवरी को पड़ रही है। इस तिथि पर मौनी अमावस्या के स्नान के लिए गंगा के तट पर श्रद्धालुओं का रेला उमड़ेगा। शुक्रवार को अमावस्या की युति सुभिक्ष तथा प्रजा के लिए सुखकारक होती है।
विज्ञापन
ज्योतिषाचार्य पंडित गणेश प्रसाद मिश्र के अनुसार अमावस्या 23 जनवरी की रात्रि 1: 40 मिनट से लग रही है। यह 24 जनवरी को रात्रि 2:06 मिनट तक रहेगी। इसके चलते 24 जनवरी को पूरे दिन अमावस्या का पुण्य काल प्राप्त होगा।
विज्ञापन
मौनी अमावस्या की तिथि पर मौन रहकर अथवा मुनियों के समान आचरण पूर्वक स्नान-दान करने का विशेष महत्व है। इस दिन त्रिवेणी अथवा गंगातट पर स्नान-दान की अपार महिमा है। मौनी अमावस्या पर स्नान करके तिल, तिल के लड्डू, तिल का तेल, आंवला, वस्त्र आदि का दान करना चाहिए।
विज्ञापन
इस दिन साधु, महात्मा तथा ब्राह्मणों के सेवन के लिए अग्नि प्रज्ज्वलित करना चाहिए तथा उन्हें कंबल आदि का दान करना चाहिए। इस दिन गुड़ में काला तिल मिलाकर लड्डू बनाना चाहिए तथा उसे लाल वस्त्र में बांधकर दान देना चाहिए। स्नान-दान के अलावा इस दिन पितरों का श्राद्ध भी किया जाता है।