फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Mad Dog Bites Five People in Umraha, Khanpur; One Critical

Varanasi News: पागल कुत्ते ने उमरहा, खानपुर में पांच लोगों को काटा, एक गंभीर

Fri, 10 Apr 2026 01:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 10 Apr 2026 01:30 AM IST
विज्ञापन
Mad Dog Bites Five People in Umraha, Khanpur; One Critical
चिरईगांव। विकासखंड के ग्राम पंचायत उमरहा और खानपुर में बृहस्पतिवार सुबह एक पागल कुत्ते ने पांच लोगों को काट लिया। एक की हालत गंभीर है। क्षेत्र में लोगों में डर बना हुआ है। उमरहा निवासी नंदलाल राजभर के कमरे में एक पागल कुत्ता घुसकर बैठ गया। जब नंदलाल कमरे में पहुंचे और कुत्ते को बाहर भगाने का प्रयास किया तभी उसने उन पर झपट्टा मारकर चेहरे को बुरी तरह नोच लिया। वह चिल्लाने लगे। लोग मौके पर पहुंचे तभी कुत्ते ने वहां से निकलकर गांव की निधि पाण्डेय (19) को भी काट लिया। इसके बाद खानपुर गांव में भी उसने सूर्यांश, धीरेंद्र और हितेश को काट लिया। ग्रामीणों ने कुत्ते को पकड़ने के लिए खोजबीन शुरू की, जिसके बाद वह गांव की बस्ती से कुछ दूरी पर मरा मिला। घायलों को तत्काल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर उपचार के लिए पहुंचाया गया। पीएचसी प्रभारी डॉ. मनोज कुमार वर्मा ने बताया कि सभी घायलों का उपचार कर दिया गया है। गंभीर रूप से घायल नंदलाल राजभर को बेहतर इलाज के लिए मंडलीय अस्पताल कबीरचौरा रेफर कर दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article