मां अन्नपूर्णा प्रतिमा की काशी यात्रा शुरू: 100 साल बाद कनाडा से लौटी माता की प्रतिमा मंदिर में होगी स्थापित, सीएम योगी भी होंगे मौजूद
करीब 100 साल पहले चोरी होकर कनाडा गई मां अन्नपूर्णा की मूर्ति 14 नवंबर को काशी आ रही है। केंद्र व प्रदेश सरकार की ओर से इसकी तैयारी हो रही है। इधर भाजपा भी प्रतिमा की पुर्नस्थापना की तैयारी में जुट गई है। 15 नवंबर को मूर्ति की स्थापना मंदिर में होगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बनारस में माता की प्रतिमा के स्वागत के लिए जिला प्रशासन की ओर से तैयारियां तेज हो गई हैं। 15 नवंबर को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में माता अन्नपूर्णा की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा संपन्न होगी। करीब 100 साल पहले चोरी होकर कनाडा गई मां अन्नपूर्णा की मूर्ति 14 नवंबर को काशी आ रही है। दिल्ली से गुरुवार को प्रतिमा प्रस्थान कर गई और सड़क मार्ग से 14 नवंबर को काशी पहुंचेगी।
बनारस में माता की प्रतिमा के स्वागत के लिए जिला प्रशासन की ओर से तैयारियां तेज हो गई हैं। 15 नवंबर को प्रबोधिनी एकादशी के उदया तिथि पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में माता अन्नपूर्णा की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा संपन्न होगी। इसके बाद सीएम रुद्राक्ष कंवेंशन सेंटर में शहर के प्रबुद्ध लोगों को संबोधित करेंगे। इस दौरान वे कनाडा से प्रतिमा लाने के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों की विस्तृत जानकारी देंगे।
मां अन्नपूर्णा के लिए रानी भवानी उत्तरी गेट के बगल में मंदिर का निर्माण कार्य चल रहा है। मंदिर परिक्षेत्र के ईशान कोण में ही निर्मित मंदिर में माता की प्रतिमा विराजमान होंगी। मां अन्नपूर्णा की प्रतिमा 14 नवंबर को अयोध्या से जौनपुर होते हुए वाराणसी पहुंचेगी। 14 नवंबर की रात को मां अन्नपूर्णा की प्रतिमा का रात्रि विश्राम पिंडरा में होगा।
एसडीएम पिंडरा माता की प्रतिमा का स्वागत पिंडरा में करेंगे। इसके बाद सिटी मजिस्ट्रेट 15 नवंबर को माता अन्नपूर्णा की प्रतिमा का नगर भ्रमण कराएंगे। नगर भ्रमण करने के उपरांत मां अन्नपूर्णा की प्रतिमा काशी विश्वनाथ धाम पहुंचेगी, जहां सीएम योगी आदित्यनाथ माता की प्रतिमा की अगवानी करेंगे।
भारतीय जनता पार्टी काशी क्षेत्र के अध्यक्ष महेश चंद श्रीवास्तव ने बताया कि मूर्ति आगमन को लेकर सभी तैयारियां अंतिम दौर में हैं। मूर्ति कनाडा की यूनिवर्सिटी आफ रेजिना में मिली है। मूर्ति के एक हाथ में खीर और दूसरे हाथ में अन्न है। प्रतिमा 14 नवंबर को सुबह शाम 4 बजे जौनपुर की सीमा में प्रवेश करेगी जहां से दौलतिया मंदिर, मछली शहर, सिकरारा होते हुए जौनपुर कोतवाली चौराहा पहुंचेगी। जहां पर यात्रा का भव्य स्वागत एवं मुख्य कार्यक्रम होगा।
सभी विधानसभाओं में कराया जाएगा भ्रमण
मां अन्नपूर्णा की प्रतिमा का पूरे शहर में भ्रमण कराया जाएगा। इसके लिए सभी जनप्रतिनिधियों की अगुवाई में स्वागत का कार्यक्रम तय किया गया है। जनप्रतिनिधि भव्य स्वागत के साथ प्रतिमा को अपनी विधानसभा से आगे ले जाएंगे। इसके लिए भी भाजपा पदाधिकारी भी कार्ययोजना बना रहे हैं।