त्योहारों से पहले महंगाई का झटका: तीन माह में चौथी बार बढ़े सिलिंडर का दाम, गृहिणियों में बढ़ा आक्रोश
बुधवार को रसोई गैस के दाम में 15 रुपये की बढ़ोतरी की गई। वाराणसी एलपीजी वितरक संघ के प्रवक्ता मनीष चौबे ने बताया कि गैस के दाम बीते तीन महीने में चौथी बार बढ़े हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वाराणसी एलपीजी वितरक संघ के प्रवक्ता मनीष चौबे ने बताया कि गैस के दाम बीते तीन महीने में चौथी बार बढ़े हैं। अगस्त में 14 किलो सिलिंडर गैस की कीमत 898 से बढ़कर 17 अगस्त को 923 हुई। एक सितंबर को 25 रुपये की वृद्धि के साथ 948 रुपये कीमत हो गई।
पढ़ें: सीएम योगी ने जल निगम के अधिकारियों की लगाई क्लास, बोले- अब अंतिम मौका, लापरवाही पर बख्शे नहीं जाएंगे जिम्मेदार
अब गैस सिलिंडर 15 रुपये महंगा होने से कीमत 963 रुपये हो गई। उधर, इससे नाराज गृहिणियों ने सरकार से इस तरह की बढ़ोतरी पर रोक लगाने की मांग की है।
सिलिंडर के दाम बढ़ने पर गृहिणियों में आक्रोश
महमूरगंज निवासी सविता सिंह ने कहा कि कोरोना महामारी से अभी कई परिवार ठीक से उबर नहीं पाए हैं। ऐसे में बढ़ते गैस के दाम से किचन का बजट बिगड़ रहा है। महेशपुर निवासी स्मिता शर्मा ने कहा कि तीन माह में चार बार गैस के दाम बढ़ने से अब तो बजट बनाकर रखना भी चुनौती बनती जा रही है। सरकार को दाम कम करना चाहिए।
छित्तूपुर निवासी बीना चंद्रा ने कहा कि गैस की बढ़ती कीमतों पर सरकार को नियंत्रण करना चाहिए, नहीं तो आने वाले दिनों में जनता को दो वक्त की रोटी का इंतजाम करना मुश्किल होगा। हुकुलगंज की सविता देवी ने कहा कि गैस का दाम बढ़ने से परिवार का खर्च भी बढ़ता जा रहा है, आमदनी ज्यादा है नहीं, ऐसे ही रहा तो गृहिणियों को सड़क पर उतरना पडे़गा।