Varanasi: रात के अंधेरे में प्रेमिका से मिलने पहुंचे प्रेमी की परिजनों ने जमकर की पिटाई, अस्पताल में भर्ती
वाराणसी के टिसौरा गांव में किशोरी से मिलने उसका प्रेमी रात 11 बजे उसके घर पहुंचा। भनक लगते ही किशोरी के परिजनों ने युवक को दबोच लिया। बीच बचाव में आए पांच अन्य लोग भी मारपीट में घायल हो गए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वाराणसी के टिसौरा गांव में शनिवार की रात प्रेमिका के घर पहुंचे प्रेमी की परिजनों ने पिटाई कर दी। वहीं, बीच बचाव में आए पांच अन्य लोग भी मारपीट में घायल हो गए। सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। मौके पर पहुंची चोलापुर पुलिस ने छानबीन की। चोलापुर थाना अंतर्गत टिसौरा गांव में किशोरी से मिलने उसका प्रेमी रात 11 बजे उसके घर पहुंचा।
रात में दोनों को एक साथ आपत्तिजनक हाल में प्रेमिका के पिता ने देख लिया और प्रेमिका की पिटाई शुरू कर दी। जिसे बचाने आगे आया प्रेमी को भी मारपीट दिया। रात में शोरगुल सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और इतने में प्रेमी के परिजन भी पहुंच गए। दोनों तरफ से भी मारपीट हो गई। जिसमें पांच लोग घायल हो गए। वहीं, घायल किशोरी को जिला अस्पताल रेफर किया गया।
अन्य का उपचार चोलापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर चल रहा है। प्रेमिका के परिजनों ने दुष्कर्म का आरोप लगाया। मौके पर चोलापुर थाना प्रभारी दुर्गेश मिश्र और सीओ पिंडरा अतुल अंजान ने परिजनों से पूछताछ की।
सीओ पिंडरा ने बताया कि दुष्कर्म जैसी कोई बात नहीं है। दोनों तरफ से मारपीट में पांच लोग घायल है, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। तहरीर के आधार पर आगे की कार्यवाही की जाएगी।