फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   lover killed his girlfriend and threw dead body in well in varanasi

ये कैसा प्यार: बनारस में प्रेमी ने प्रेमिका की हत्या कर शव कुएं में डाला, फोन कर कहा- मैं भी मरने जा रहा हूं

Mon, 10 Jul 2023 12:56 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 10 Jul 2023 12:56 PM IST
सार

प्रेमी ने प्रेमिका की गला कसकर हत्या के बाद शव कुएं में फेंक दिया। वारदात के बाद प्रेमिका के परिजनों को फोन कर घटना की सूचना दी। उसने यह भी बताया कि वह भी मरने जा रहा है। घटना वाराणसी के दानगंज क्षेत्र की है। 

विज्ञापन
lover killed his girlfriend and threw dead body in well in varanasi
कुएं में शव को देखते पुलिसकर्मी (सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी के दानगंज क्षेत्र में प्रेमी ने प्रेमिका की गला कसकर हत्या के बाद शव कुएं में फेंक दिया। वारदात के बाद प्रेमिका के परिजनों को फोन कर घटना की सूचना दी। उसने यह भी बताया कि वह भी मरने जा रहा है। फोन पर ये बातें सुनते ही युवती के परिजनों में कोहराम मच गया। प्रेमी द्वारा बताई गई जगह पर लोग पहुंचे तो कुएं में युवती का शव मिला।

विज्ञापन


प्रेमी का कुछ अता-पता नहीं चला। उसका मोबाइल भी बंद हो गया। सूचना पर पहुंची चोलापुर थाने की पुलिस और फोरेंसिक टीम ने शव को कुएं से बाहर निकलवाया और पोस्टमार्टम को भिजवाया। पीड़ित परिजनों की तहरीर के आधार पर आरोपी प्रेमी के खिलाफ हत्या समेत अन्य आरोपों में मुकदमा दर्ज किया। आरोपी फरार है। प्रेमी और युवती के परिजनों के बीच हुई बातचीत का ऑडियो वायरल है।
विज्ञापन

ये भी पढ़ें: बीएचयू का छात्र चोरी की 15 साइकिल के साथ गिरफ्तार, बोला- अच्छा कैमरा खरीदने के लिए जोड़ रहा था पैसे

विज्ञापन
विज्ञापन

बड़ी बहन का देवर ही है आरोपी 

चोलापुर थाना क्षेत्र के शिवरामपुर गांव के रहने वाले जान मोहम्मद की छोटी बेटी सलवरी (18 वर्ष ) का जौनपुर जिले के मड़ियाहूं थाना क्षेत्र के बिजुरगा निवासी मुबारक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। सलवरी की बड़ी बहन जमीला का देवर मुबारक है। रविवार को मुबारक सलवरी से मिलने शिवरामपुर पहुंचा था।

परिजनों के अनुसार सलवरी रविवार दोपहर बाजार जाने की बात कहते हुए घर से निकली थी। इसके बाद रात को परिजनों के मोबाइल पर मुबारक ने कॉल कर सलवरी की मौत हो गई है। उसका शव कुएं है। बताया कि वह भी खुदकुशी करने जा रहा है। इसके बाद उसका मोबाइल बंद हो गया।  घबराए परिजन घर के पास स्थित कुएं पर पहुंचे तो सलवरी का शव दिखाई दिया। इसकी सूचना रात में ही पुलिस को दी।

मौके पर पहुंची पुलिस ने सलवरी के शव को बाहर निकलवाया। परिजनों का आरोप है कि सलवरी के गले में दुपट्टा था। गला कसकर उसकी हत्या की गई है। बताया जा रहा है कि मुबारक सलवरी से शादी करना चाहता था। सलवरी के परिजन इसके लिए तैयार नहीं थे। चोलापुर थाना प्रभारी राजेश त्रिपाठी ने बताया कि हत्या का मुकदमा दर्ज कर आरोपी युवक की तलाश में दबिश दी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed