{"_id":"5f89b7988ebc3e75017f7179","slug":"lover-injured-by-stabbing-his-girlfriend-in-cholapur-varanasi","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेमिका बात करने से मना की तो प्रेमी ने चाकू मार कर किया घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रेमिका बात करने से मना की तो प्रेमी ने चाकू मार कर किया घायल
Fri, 16 Oct 2020 08:39 PM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Fri, 16 Oct 2020 08:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी के चोलापुर क्षेत्र के एक गांव में प्रेमिका ने फोन पर बातचीत करने से मना कर दी तो नाराज प्रेमी ने उसे चाकू मार कर घायल कर दिया। घायल प्रेमिका को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, प्रकरण को लेकर गरथमा गांव निवासी आशीष कुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर चोलापुर थाने की पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
विज्ञापन
चोलापुर थाना क्षेत्र के एक गांव की विवाहिता और गरथमा गांव निवासी आशीष एक-दूसरे से प्रेम करते थे। दोनों के बीच फोन पर लंबी बातचीत होती थी। किसी बात को लेकर दोनों के बीच अनबन हो गई तो विवाहिता ने आशीष से बातचीत बंद कर दिया। आरोप है कि इससे नाराज आशीष ने विवाहिता को धमकाया कि यदि वह बात नहीं करेगी तो वह चाकू मार कर उसकी जान ले लेगा। इस पर विवाहिता ने कहा कि हिम्मत है तो चाकू मार कर दिखाओ।
विज्ञापन
बताया जाता है कि इससे गुस्साया आशीष बाइक लेकर बृहस्पतिवार की रात विवाहिता के गांव पहुंच गया और उसके घर से बाहर निकलने का इंतजार करने लगा। रात में विवाहिता शौच के लिए घर से बाहर निकली तभी आशीष उस पर चाकू से हमला कर दिया। घायल विवाहिता चीखी तो उसके परिजन और आसपास के लोग दौड़े। इस बीच आशीष बाइक स्टार्ट कर मौके से भाग निकला। विवाहिता ने परिजनों को आपबीती सुनाई तो उसे चोलापुर स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया। थानाध्यक्ष चोलापुर ने बताया कि आरोपी युवक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन