युवक ने महिला की आंख और अपनी कनपटी पर मारी गोली, युवक की मौत, वारदात से एक दिन पहले पति से हुआ था झगड़ा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजीपुर जिले के उधरनपुर गांव में एक युवक ने बुधवार दोपहर पड़ोस की एक महिला की आंख में गोली मारने के बाद खुद की कनपटी पर गोली मार कर जान दे दी। महिला को वाराणसी के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है। एसपी ने बताया कि एक दिन पहले महिला के पति से युवक का झगड़ा हुआ था।
उधरनपुर गांव में नीलेश राजभर (22) और जीउत राजभर का घर अगल बगल ही है। बुधवार को जीउत की पत्नी सुमन (30) हैंडपंप पर नहा रही थी। इसी दौरान नीलेश पहुंचा और तमंचे से सुमन पर गोली चला दी। गोली उसकी एक आंख में जा लगी। बाद में नीलेश ने बंसवार में जाकर अपनी कनपटी में गोली मार ली।
आवाज सुनकर ग्रामीण जुट गए। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार पांडेय एवं पीआरवी टीम भी मौके पर पहुंच गई। दोनों घायलों को पुलिस अपने वाहन से जिला अस्पताल ले गई। वहां से ट्रामा सेंटर भेज दिया गया। जहां, नीलेश की रात नौ बजे मौत हो गई। जीउत का कहना है कि मैं बाजार गया था।
इसी बीच नीलेश ने पत्नी को गोली मारी। जीउत ने बताया कि कल मेरा नीलेश से विवाद हुआ था। किसी अन्य विषय को लेकर पहले की कोई दुश्मनी नहीं है। एसपी डा. ओमप्रकाश सिंह ने बताया कि पहले से दोनों में झगड़ा चला आ रहा है। महिला के पति ने वारदात को लेकर तहरीर दी है। प्रेम प्रसंग के संबंध में पूछने पर बताया कि यह जांच का विषय है। मामले की छानबीन की जा रही है।