{"_id":"606737228ebc3e8d3a367353","slug":"love-through-facebook-police-got-married-in-varanasi","type":"story","status":"publish","title_hn":"फेसबुक से प्यार हुआ, परिजन नहीं माने तो पुलिस ने कराई शादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फेसबुक से प्यार हुआ, परिजन नहीं माने तो पुलिस ने कराई शादी
Fri, 02 Apr 2021 08:54 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Fri, 02 Apr 2021 08:54 PM IST
विज्ञापन
facebook_love
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी में फेसबुक के जरिये बड़ी पियरी की युवती और मनोरथपुर गांव के युवक की दोस्ती हुई। एक-साल में दोनों में इस कदर करीबी बढ़ी कि उन्होंने साथ जीने-मरने की कसमें खा लीं। दोनों की जाति अलग-अलग होने के कारण युवती के मां-बाप विरोध कर रहे थे तो पुलिस ने उनकी मदद की।
शुक्रवार को चौबेपुर थाना परिसर स्थित मंदिर में युवक और युवती ने पुलिसकर्मियों और क्षेत्र के संभ्रांत लोगों की मौजूदगी में सात फेरे लिए तो सभी ने उन्हें आशीर्वाद देकर घर भेजा। चौबेपुर थाना अंतर्गत मनोरथपुर गांव के 25 वर्षीय युवक और चेतगंज थाना के बड़ी पियरी की 21 वर्षीय युवती की दोस्ती एक साल पहले फेसबुक के माध्यम से हुई थी।
बातों का सिलसिला आगे बढ़ा तो दोनों एक-दूसरे से शादी करने के लिए तैयार हो गए। बुधवार को दोनों अपना घर छोड़ कर कहीं और जा रहे थे। इसकी सूचना पाकर युवती के परिजन उसे कैंट रेलवे स्टेशन से पकड़ लिए थे। शुक्रवार को दोनों कैथी स्थित मार्कंडेय महादेव मंदिर में शादी करने पहुंचे और परिजनों को सूचना दी।
विज्ञापन
इस पर युवती के मां-बाप विरोध जताने लगे, जबकि युवक की भाभी उसकी शादी के पक्ष में खड़ी थी। मंदिर में विवाद बढ़ा तो युवती की मां ने पुलिस को सूचना दे दी। सूचना के आधार पर चौबेपुर थानाध्यक्ष राजेश त्रिपाठी दोनों पक्षों को थाने ले आए। चौबेपुर थाने में दोनों ने कहा कि वह बालिग हैं और हर हाल में शादी करेंगे।
काफी देर की पंचायत के बाद भी दोनों शादी के लिए अड़े रहे तो चौबेपुर थानाध्यक्ष ने चुनरी, मिठाई, वरमाला, सिंदूर सहित अन्य सामान मंगवाया। इसके बाद मंत्रोच्चार के बीच चौबेपुर थानाध्यक्ष ने कन्यादान कर युवती को युवक के साथ थाने के गेट तक विदा किया।
इस दौरान नवदंपती को आशीर्वाद देने के लिए पूर्व जिला पंचायत सदस्य नरेंद्र यादव, योगेंद्र पांडेय, अमृत राज तिवारी सहित क्षेत्र के कई संभ्रांत लोग मौजूद रहे। युवक-युवती की अंतरजातीय शादी चौबेपुर कस्बे में चर्चा का विषय बनी रही।