फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   love through facebook police got married in varanasi

फेसबुक से प्यार हुआ, परिजन नहीं माने तो पुलिस ने कराई शादी

Fri, 02 Apr 2021 08:54 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Fri, 02 Apr 2021 08:54 PM IST
विज्ञापन
love through facebook police got married in varanasi
facebook_love
वाराणसी में फेसबुक के जरिये बड़ी पियरी की युवती और मनोरथपुर गांव के युवक की दोस्ती हुई। एक-साल में दोनों में इस कदर करीबी बढ़ी कि उन्होंने साथ जीने-मरने की कसमें खा लीं। दोनों की जाति अलग-अलग होने के कारण युवती के मां-बाप विरोध कर रहे थे तो पुलिस ने उनकी मदद की।
विज्ञापन


शुक्रवार को चौबेपुर थाना परिसर स्थित मंदिर में युवक और युवती ने पुलिसकर्मियों और क्षेत्र के संभ्रांत लोगों की मौजूदगी में सात फेरे लिए तो सभी ने उन्हें आशीर्वाद देकर घर भेजा। चौबेपुर थाना अंतर्गत मनोरथपुर गांव के 25 वर्षीय युवक और चेतगंज थाना के बड़ी पियरी की 21 वर्षीय युवती की दोस्ती एक साल पहले फेसबुक के माध्यम से हुई थी।
विज्ञापन


बातों का सिलसिला आगे बढ़ा तो दोनों एक-दूसरे से शादी करने के लिए तैयार हो गए। बुधवार को दोनों अपना घर छोड़ कर कहीं और जा रहे थे। इसकी सूचना पाकर युवती के परिजन उसे कैंट रेलवे स्टेशन से पकड़ लिए थे। शुक्रवार को दोनों कैथी स्थित मार्कंडेय महादेव मंदिर में शादी करने पहुंचे और परिजनों को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर युवती के मां-बाप विरोध जताने लगे, जबकि युवक की भाभी उसकी शादी के पक्ष में खड़ी थी। मंदिर में विवाद बढ़ा तो युवती की मां ने पुलिस को सूचना दे दी। सूचना के आधार पर चौबेपुर थानाध्यक्ष राजेश त्रिपाठी दोनों पक्षों को थाने ले आए। चौबेपुर थाने में दोनों ने कहा कि वह बालिग हैं और हर हाल में शादी करेंगे।

काफी देर की पंचायत के बाद भी दोनों शादी के लिए अड़े रहे तो चौबेपुर थानाध्यक्ष ने चुनरी, मिठाई, वरमाला, सिंदूर सहित अन्य सामान मंगवाया। इसके बाद मंत्रोच्चार के बीच चौबेपुर थानाध्यक्ष ने कन्यादान कर युवती को युवक के साथ थाने के गेट तक विदा किया।


इस दौरान नवदंपती को आशीर्वाद देने के लिए पूर्व जिला पंचायत सदस्य नरेंद्र यादव, योगेंद्र पांडेय, अमृत राज तिवारी सहित क्षेत्र के कई संभ्रांत लोग मौजूद रहे। युवक-युवती की अंतरजातीय शादी चौबेपुर कस्बे में चर्चा का विषय बनी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed