फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Love couple suicide in sonbhadra

सोनभद्र : लोगों का टोकना नहीं आया रास, प्रेमी जोड़े ने जहर पी कर दी जान

Sat, 23 Mar 2019 06:59 PM IST
Sayali Maurya न्यूज डेस्क,अमर उजाला,सोनभद्र
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,सोनभद्र Published by: Sayali Maurya Updated Sat, 23 Mar 2019 06:59 PM IST
विज्ञापन
Love couple suicide in sonbhadra
प्रतीकात्मक तस्वीर

उत्तर प्रदेश के सोनभद्र में एक युवक और युवती का शव मिलने से सनसनी फैल गई। इसके बाद लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक नगवां निवासी सुरतिया (19) पुत्री दशरथ और  उमाशंकर 20 दोनों बघाड़ू स्थित इंटर कालेज में पढ़ रहे थे। युवती कक्षा 11 और युवक कक्षा 10 का छात्र था। बताते हैं कि इसी दौरान दोनों में प्रेम संबंध स्थापित हो गया। इसको लेकर चर्चा शुरू हुई तो एक ही गांव और एक ही बिरादरी के होने के कारण कुछ लोगों ने टोकना शुरू कर दिया।
विज्ञापन


शुक्रवार की सुबह 11 बजे दोनों अचानक लापता हो गए। शनिवार की सुबह कुछ लोग पुनर्वास कालोनी के पास सिवान में स्थित चट्टानों के करीब पहुंचे तो दो चट्टानों के बीच युवक-युवती का शव पड़ा देख अवाक रह गए। तत्काल मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। पहुंची पुलिस ने दोनों के शिनाख्त की प्रक्रिया पूरी की। इसके बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस की मानें तो दोनों के मुंह से गाज निकल रहा था। मौके से विषाक्त पदार्थ की शीशी भी पाई गई है। जिस जगह शव मिला, वहां से एक किलोमीटर दूरी पर युवक का घर स्थित है। उन्होंने ऐसा कदम क्यों उठाया? इसको लेकर परिवार के लोग चुप्पी साधे हुए हैं।

पुलिस का कहना है कि घटना की सूचना युवती के पिता दशरथ से मिली थी। प्रथमदृष्ट्या मामला खुदकुशी का लगता है। फिर भी हर पहलू से जानकारी जुटाई जा रही है। उन्होंने आत्महत्या क्यों की? इसके बारे में भी पता लगाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed