फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Love couple ran away and reached varanasi police station

परिवार वाले प्रेम कहानी में बने 'विलेन', प्रेमी जोड़ा पहुंचा थाने, पुलिस ने दोनों को पकड़ के...

Sun, 17 Mar 2019 10:57 AM IST
Sayali Maurya न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी Published by: Sayali Maurya Updated Sun, 17 Mar 2019 10:57 AM IST
विज्ञापन
Love couple ran away and reached varanasi police station
प्रतीकात्मक तस्वीर

प्यार जब परवान चढ़ता है तो कुछ नहीं देखता। समाज की परवाह किए बिना बस साथ जीना और मरना चाहता है। कुछ ऐसा ही हुआ उत्तर प्रदेश के वाराणसी में जहां पर एक प्रेमिका अपने प्रेमी के साथ घर से भाग गई, क्योंकि उसकी प्रेम कहानी में परिवार वाले 'विलेन' बन रहे थे। बाद में पुलिस की 'हीरोइक एंट्री' से मामला संभल गया। 

विज्ञापन


वाराणसी के चोलापुर थाना क्षेत्र के एक गांव में एक ही जाति के युवक-युवती में मोहब्बत हो गई। जब उनका इश्क परवान चढ़ा तो उन्होंने परिवार वालों को अपने दिल की बात बताई। इसके बाद घरवाले उनकी प्रेम कहानी के खिलाफ हो गए और विरोध करने लगे।
विज्ञापन


इस पर युवक-युवती घर से भाग गए। घरवालों ने उनकी तलाश शुरू की। इसी बीच दोनों वापस घर लौट आए और पुलिस स्टेशन चले गए। पुलिस ने दोनों की बातें सुनी और उनके परिजनों को बुलाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

'अगर शादी नहीं हुई तो कर लेंगे आत्महत्या'

Love couple ran away and reached varanasi police station
फाइल फोटो - फोटो : गूगल

इसके बाद अजगरा पुलिस चौकी पर पंचायत बैठी तो दोनों की शादी कराने का निर्णय लिया गया। तीन घंटे तक दोनों पक्षों के बीच आपस में बातचीत होती रही। बाद में लड़की पक्ष के लोगों ने कहा कि वे शादी के लिए तैयार हैं। जबकि लड़के पक्ष के लोगों ने बताया कि उनके बड़े बेटे की शादी होनी है।

बड़े बेटे की शादी के बाद इन दोनों का विवाह करा दिया जाएगा। प्रेमी युगल ने यह फैसला मानने से साफ मना कर दिया। साथ ही कहा कि अगर शादी नहीं हुई तो वे आत्महत्या कर लेंगे। इसके बाद पुलिस दोनों को बौद्ध मंदिर में ले जाकर परिवार की रजामंदी से शादी करा दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed