{"_id":"62e0ea88cb2197070d15da03","slug":"love-couple-jumped-into-ganga-from-rajghat-bridge-in-varanasi-police-searching","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"प्रेमी युगल ने गंगा में लगाई छलांग: वाराणसी के राजघाट पुल पर बाइक खड़ी कर की बातचीत, फिर हाथ पकड़ कर कूदे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रेमी युगल ने गंगा में लगाई छलांग: वाराणसी के राजघाट पुल पर बाइक खड़ी कर की बातचीत, फिर हाथ पकड़ कर कूदे
Wed, 27 Jul 2022 01:05 PM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Wed, 27 Jul 2022 01:05 PM IST
सार
वाराणसी के राजघाट स्थित मालवीय पुल से बुधवार सुबह प्रेमी युगल ने उफनाई गंगा में छलांग लगा दी। पुलिस और एनडीआरएफ की टीम तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
गंगा में कूदे युवक-युवती की तलाश करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
वाराणसी के राजघाट स्थित मालवीय पुल से बुधवार सुबह प्रेमी युगल ने एक-दूसरे का हाथ पकड़ कर उफनाई गंगा में छलांग लगा दी। राहगीरों की सूचना पर रामनगर और की पुलिस जल पुलिस और एनडीआरएफ जवानों की मदद से दोनों की तलाश कर रही है। फिलहाल दोनों के नाम और पते की तस्दीक नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
पुल पर खड़ी बाइक के रजिस्ट्रेशन नंबर की मदद से रामनगर पुलिस युवक के परिजनों से संपर्क करने की कोशिश में है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार एक बाइक से युवक-युवती राजघट की तरफ से पड़ाव की तरफ पुल पर पहुंचे। बाइक किनारे खड़ी कर पहले कुछ देर एक दूसरे से कुछ बातें कीं। इसके बाद दोनों रेलिंग पर चढ़ गए। जब तक राहगीर कुछ समझते दोनों ने एक दूसरे का हाथ पकड़ा और गंगा में छलांग लगा दी।
विज्ञापन
दोनों को कूदते देख वहां से गुजर रहे वाहन सवार भी रुक गए और शोर मचाया। थोड़ी देर में ही वहां काफी भीड़ जमा हो गई। किसी ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची रामनगर थाने की पुलिस और एनडीआरएफ गंगा में मोटर बोट व गोताखोरों की मदद से तलाश शुरू कराई। हालांकि तेज बहाव के कारण गोताखोर भी नाकाम रहे। शाम पांच बजे तक दोनों का कोई सुराग हाथ नहीं लगा।
विज्ञापन
Trending Videos
प्यार में असफल होने पर पुल से कूदने की चर्चा
राजघाट पुल से उफनाई गंगा में कूदने वाले युवक और युवती की पहचान नहीं हो पाई है। प्रेमी युगल के राजघाट पुल से कूदने को लेकर तरह-तरह की चर्चांए रहीं। रामनगर पुलिस के अनुसार फिलहाल दोनों के संबंध में कोई पुष्ट जानकारी नहीं मिल पाई है। चर्चा है कि प्यार में असफल होने के कारण युवक व युवती ने ऐसा कदम उठया।