फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   love couple jumped in ghaghra river at mau

एक-दूसरे की कमर से दुपट्टा बांध घाघरा नदी में कूदे प्रेमी युगल

Sun, 24 Sep 2017 09:33 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,मऊ
ब्यूरो,अमर उजाला,मऊ Updated Sun, 24 Sep 2017 09:33 PM IST
विज्ञापन
love couple jumped in ghaghra river at mau
गोताखोरों से कराई गई तलाश, पता नहीं चला - फोटो : file photo
मऊ जिले की सीमा पर गोरखपुर के बड़हलगंज थाना क्षेत्र में रविवार दोपहर मऊ नगर के प्रेमी युगल ने एक दूसरे की कमर से दुपट्टा बांधकर पुल से घाघरा में छलांग लगा दी। दोनों स्कूटी से आए थे। पुलिस ने गोताखोरों को बुलाकर दोनों की तलाश शुरू कराई, लेकिन पता नहीं लग सका।
विज्ञापन


पुलिस ने स्कूटी से किशोरी की शिनाख्त कर ली। सूचना पर किशोरी के घर वाले पहुंच गए थे। युवक की पहचान नहीं हो पाई थी। हालांकि चर्चा है कि वह भीटी का रहने वाला है। नगर क्षेत्र निवासी किशोरी कक्षा 11 में पढ़ती है।
विज्ञापन


घर वालों के अनुसार रविवार को किशोरी स्कूटी लेकर बाजार जाने के लिए निकली थी। अनुमान लगाया जा रहा है कि इसके बाद वह प्रेमी से मिलने चली गई। दोनों स्कूटी से दोपहर के समय दोहरीघाट घाघरा पुल पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कुछ देर तक दोनों ने बातचीत की और फिर दोनों दुपट्टे से कमर बांधकर गले मिले और देखते ही देखते नदी में छलांग लगा दी। लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मामला गोरखपुर के बड़हलगंज थाना क्षेत्र का होने के चलते वहां की पुलिस के साथ ही दोहरीघाट की पुलिस भी पहुंची।


पुलिस ने गोताखोरों को बुलाकर नदी में जाल डलवाकर दोनों की तलाश कराई लेकिन पता नहीं चल सका। सूचना पर किशोरी के घर वाले पहुंच गए थे। प्रेमी की पहचान नहीं हो सकी थी। किशोरी किसके साथ आई थी, इसकी जानकारी उसके घर वालों को भी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed