फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Love Affair in varanasi married lady adamant on divorcing her husband to live with her lover

Love Affair: प्रेमी संग रहने के लिए युवती पति को तलाक देने पर अड़ी, ससुर ने पुलिस से लगाई गुहार

Wed, 06 Jul 2022 06:35 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Wed, 06 Jul 2022 06:35 PM IST
सार

वाराणसी के  मिर्जामुराद क्षेत्र में प्रेम-प्रसंग के एक अनोखा मामला सामने आया है। क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती अपने प्रेमी संग रहने के लिए पति को तलाक देने पर अड़ी है। युवती तीन साल की बच्चे की मां है। 

विज्ञापन
Love Affair in varanasi married lady adamant on divorcing her husband to live with her lover
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

वाराणसी के  मिर्जामुराद क्षेत्र में प्रेम-प्रसंग के एक अनोखा मामला सामने आया है। क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती अपने प्रेमी संग रहने के लिए पति को तलाक देने पर अड़ी है। युवती तीन साल की बच्चे की मां है। उसका पति में मुबंई में प्राइवेट नौकरी करता है। मामले को लेकर युवती के ससुर ने बुधवार को मिर्जामुराद थाने में पुलिस से गुहार लगाई है।

विज्ञापन


क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती की शादी पांच साल पहले हुई थी। पति मुंबई में रहकर प्राइवेट कंपनी में काम करता है। बताया जा रहा कि कुछ दिन पहले युवती अपनी तीन वर्षीया बच्ची का आधार कार्ड बनवाने के लिए कम्प्यूटर सेंटर पर गई। इस दौरान सेंटर चलाने वाले जौनपुर निवासी युवक से आंखें चार हुई तो मोबाइल पर बातें होने लगीं।  
विज्ञापन


मोबाइल से बात करते-करते प्रेम परवान चढ़ गया। बात इतनी बढ़ गई कि अब वो अपने प्रेमी के लिए तीन वर्षीय बच्ची को छोड़ पति को तलाक देने पर अड़ी है। युवती के ससुर ने उसे बहुत समझाया लेकिन वो कुछ भी समझने को तैयार नहीं है। थक-हार कर मासूम बच्ची को लेकर मिर्जामुराद थाने पहुंच उसका ससुर बच्ची का लालन-पालन के लिए दुहाई देता रहा। घटना को लेकर क्षेत्र में चर्चाओं का बाजार गर्म है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बरात से पहले दूल्हा किशोरी के साथ फरार

कछवा रोड क्षेत्र के बिहड़ा गांव में बरात निकलने से पहले दूल्हा एक किशोरी को लेकर फरार हो गया। मंगलवार को किशोरी के परिजनों ने युवक के दरवाजे पर किशोरी को भगा ले जाने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। किसी तरह आसपास के लोगों ने समझा बुझाकर परिजनों को शांत कराया। 

मिर्जामुराद थाना अंतर्गत बिहड़ा निवासी युवक की शादी भदोही स्थित सरई गांव में तय थी। मंगलवार को बरात निकलनी थी, लेकिन दो दिन पूर्व रविवार को ही दूल्हा लापता हो गया। परिजन खोजबीन में जुटे थे कि अचानक दोपहर में चांदपुर निवासी कई महिलाएं और पुरुष युवक के दरवाजे पर पहुंचे और किशोरी को भगा ले जाने का आरोप लगाने लगाकर हंगामा करने लगे। किसी तरह गांव के लोगों ने माहौल को शांत कराया। उधर, शादी की पूरी तैयारी पर पानी फिर गया। दूल्हे के लापता होने की सूचना पिता ने दुल्हन पक्ष के लोगों को दी। मिर्जामुराद पुलिस के अनुसार किसी तरह की शिकायत नहीं मिली है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed