फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Lost a young man

इटावा में हादसे में युवक की जान गई

Fri, 08 May 2020 09:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 08 May 2020 09:45 PM IST
विज्ञापन
Lost a young man
घोसी। कोतवाली क्षेत्र के सोमारी डीह गांव निवासी 25 वर्षीय एक युवक दिल्ली में रहकर किसी प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता था। काम बंद हुआ और पैसे की किल्लत हुई तो वह बाइक से ही घर के लिए निकल पड़ा। शुक्त्रस्वार की शाम इटावा में सड़क हादसे में उसकी मौत हो गई। वह माता-पिता का इकलौता पुत्र था। उसकी बहन की शादी अप्रैल में होने वाली थी लेकिन लाक डाउन शादी टल गई थी। सुनील चौहान लाकडाउन समाप्त होने की प्रतीक्षा कर रहा था लेकिन इस बीच काम बंद हो जाने और आर्थिक संकट देख वह बाइक से घर के लिए निकल पड़ा। लेकिेन इटावा में किसी वाहन की चपेट में आकर उसकी मौत हो गई। हादसे का शिकार हो गया। मोबाइल और आधार कार्ड से मृतक की पहचान हुई। इटावा पुलिस से मिली खबर पर कोतवाली पुलिस ने परिजनों को सूचना दी। मौत की खबर पर मां आशा और बहनें निशा, मनीषा, सीमा और पूजा बिलख पड़ी। इकलौते जवान बेटे की मौत से पिता सूरज को मानो काठ मार गया। वह अपने रिश्तेदारों के साथ बेटे का शव लाने के लिए इटावा रवाना होने की तैयारी में करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed