फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lost 76 lakhs in greed for profit, case registered cyber fraud in varanasi

भूलकर भी ना करें ऐसी गलती: 50 रुपये के लालच में गंवा दिए 76 लाख, टेलीग्राम लिंक के जरिए बनाया शिकार

Mon, 04 Sep 2023 09:36 AM IST
वाराणसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Mon, 04 Sep 2023 09:36 AM IST
सार

पुरानी कहावत है कि लालच बुरी बला है। इंसान लालच में फंसकर अपना बड़ा नुकसान कर लेता है। वाराणसी के सिंधु नगर निवासी आनंद गोयल के साथ कुछ ऐसा ही हुआ। 50 रुपये के लालच में उन्होंने 76 लाख 10 हजार 360 रुपये गंवा दिए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। 

विज्ञापन
Lost 76 lakhs in greed for profit, case registered cyber fraud in varanasi
साइबर ठगी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी के सिंधु नगर निवासी आनंद गोयल ने मुनाफे के लालच में 76 लाख 10 हजार 360 रुपये गंवा दिए। अब डीआईजी अखिलेश कुमार चौरसिया के निर्देश पर सारनाथ स्थित साइबर अपराध थाने में एक मोबाइल नंबर और एक टेलीग्राम लिंक को आधार बनाकर मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। सिगरा थाना क्षेत्र के सिंधु नगर वासी आनंद गोयल के मुताबिक, उनके मोबाइल पर अनजान नंबर से व्हाट्स एप मैसेज आया। इसमें यू-ट्यूब चैनल सब्सक्राइब करने पर 50 रुपये देने की बात कही गई, फिर एक टेलीग्राम लिंक भेजकर जुड़ने को कहा गया।

विज्ञापन


टेलीग्राम लिंक से जुड़ने पर अकाउंट बनाया गया। इसके बाद मृदुला 168 आईडी के नाम से यू-ट्यूब चैनल सब्सक्राइब करने का टास्क मिलता गया। हर बार 50 रुपये मिलता रहा। अगले दिन एक नए ग्रुप में जोड़ा गया और टास्क के एजेंट ने पैसा डालने को कहा। पहले टास्क में 1000 रुपये देने पर 1350 रुपये मिले। बाद में उन्हें ग्रुप टास्क में जोड़ा गया।
विज्ञापन


साथ ही 40 फीसदी लाभ का लालच देकर अलग-अलग तिथि में अलग-अलग बैंक खाते में पैसा ट्रांसफर कराए गए। लालच में पैसा ट्रांसफर करते चले गए, फिर पता चला कि 76 लाख 10 हजार 360 रुपये की धोखाधड़ी हो गई है। अब आनंद गोयल की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर साइबर क्राइम थाने के इंस्पेक्टर विजय नारायण मिश्रा ने जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पार्ट टाइम जॉब का झांसा देकर 72 हजार रुपये ऐंठे

पॉर्ट टाइम जॉब का झांसा देकर बरजी नयेपुर चौमुहानी निवासी विनोद कुमार पाल से 72 हजार रुपये ऐंठ लिए गए। तहरीर के आधार पर लालपुर पांडेयपुर थाने की पुलिस ने सुदीप, मेघा और निशा के खिलाफ आईटी एक्ट की धारा में मुकदमा दर्ज किया है। विनोद ने पुलिस को बताया कि टेलीग्राम से पार्ट टाइम जॉब करने का ऑफर मिला, फिर एक लिंक दिया गया और होटलों की बुकिंग के लिए कहा गया। टास्क पूरा करने पर 1075 रुपये बोनस मिला। अगले दिन 10 हजार रुपये जमा कर होटल की बुकिंग के लिए कहा गया। इस तरह से एक दिन में उसके द्वारा 90 बुकिंग की गई। उसका मूलधन और बुकिंग का पैसा उसके अकाउंट में दिख रहा था। यही प्रक्रिया अगले दिन भी उसने अपनाई और उसके 72 हजार रुपये फंस गए। संवाद

पीएसी कर्मी को लगाई 50 हजार की चपत

लखनऊ में तैनात पीएसी कर्मी साइबर ठगी का शिकार हो गया। जालसाज ने खुद को सहकर्मी बताया और 50 हजार रुपये की चपत लगा दी। प्रकरण को लेकर भुक्तभोगी ने मिर्जामुराद थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। मेंहदीगंज गांव निवासी सुनील कुमार पांडेय लखनऊ स्थित 35वीं वाहिनी पीएसी में तैनात हैं। वह छुट्टी लेकर अपने घर आए हैं। बीते शुक्रवार की सुबह सुनील के पास उनके एक सहकर्मी की आवाज में जालसाज ने फोन किया और कहा कि उसके बैंक खाते में कुछ दिक्कत है।

उसके एक परिचित कुछ पैसा भेजना चाहते हैं। वह पैसा सुनील अपने बैंक खाते में मंगवा कर उसे दे दे। जालसाज ने सुनील को एक बैंक खाता नंबर भी दिया। बातचीत के क्रम में ही उसने सुनील को उलझा कर उनसे दो बार में अपने खाते में 50 हजार रुपये ट्रांसफर करा लिया। सुनील को बातचीत के कुछ समय बाद अपने साथ हुई धोखाधड़ी समझ में आई तो उन्होंने शनिवार को मिर्जामुराद थाने में तहरीर दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed