फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Lord Shri Ram is pleased by guileless conduct and a sincere heart

Varanasi News: छलहीन व्यवहार और निष्कपट भाव से रीझते हैं भगवान श्रीराम

Wed, 07 Oct 2026 02:20 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 07 Oct 2026 02:20 AM IST
विज्ञापन
Lord Shri Ram is pleased by guileless conduct and a sincere heart
श्री हनुमान प्रसाद पोद्दार अंध विद्यालय दुर्गाकुंड में मंगलवार को श्रीराम कथा के चौथे दिन कथा व्यास पं. शशिशेखर महाराज ने कहा कि जब भक्त कपट, दिखावा और अहंकार त्यागकर निष्कपट भाव से प्रभु के गुणों का गान करता है, तब श्रीराम उसे अपनी भक्ति सुलभ कराते हैं। भाईजी के 134वें जयंती महोत्सव के तहत कथा में उन्होंने कहा कि सभी जीवों में ईश्वर को देखना, जो प्राप्त हो उसमें संतुष्ट रहना, परदोष न देखना और सबके साथ छलहीन व्यवहार करना ही सच्ची भक्ति है। प्रभु श्रीराम ने शबरी पर अनुग्रह करते हुए नवधा भक्ति का मर्म समझाया था। प्रारंभ में व्यासपीठ का पूजन कृष्ण कुमार जालान व सचिव अखिलेश खेमका ने किया। इस दौरान श्याम सुंदर प्रसाद, नागर प्रसाद दाधिच, राकेश गोयल, अनिल झंवर, विजय कुमार मिश्र व नीरज दुबे उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed