फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Lord shiva statue broken in azamgarh

आजमगढ़ में अराजक तत्वों ने तोड़ी शिव की प्रतिमा, गांव में तनाव

Tue, 13 Nov 2018 10:11 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,आजमगढ़
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,आजमगढ़ Updated Tue, 13 Nov 2018 10:11 PM IST
विज्ञापन
Lord shiva statue broken in azamgarh
आजमगढ़ के कप्तानगंज थाना क्षेत्र के मीरपुर नवे गांव के सिवान स्थित भगवान शिव की प्रतिमा सोमवार रात अराजक तत्वों ने तोड़कर खंडित कर दी। मंगलवार सुबह घटना की जानकारी होने पर ग्रामीण आक्रोशित हो उठे। लोगों ने दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई और नई प्रतिमा लगवाने की मांग की। प्रधानपति की तहरीर पर अज्ञात के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन


मीरपुर नवे गांव के सिवान में वर्षों पहले भगवान शंकर की प्रतिमा स्थापित की गई थी। इसी प्रतिमा के कुछ दूरी पर डॉ. भीम राव आंबेडकर की भी प्रतिमा लगी हुई है। रविवार को बहुजन समाज पार्टी की यहां पर बैठक आयोजित की गई। गांव के लोग इस स्थान पर सुबह शाम बैठते हैं।
विज्ञापन


सोमवार रात अराजक तत्वों ने भगवान शिव की प्रतिमा को खंडित कर दी। मंगलवार सुबह घटना की जानकारी होने पर गांव के लोग आक्रोशित हो उठे और दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई और तत्काल नई प्रतिमा लगवाने की मांग की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को नियंत्रण में कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना के संबंध में प्रधानपति चंद्रमा यादव ने अज्ञात के विरुद्ध तहरीर दी। एसपी ग्रामीण नरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि अज्ञात के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। नई प्रतिमा जल्द लगवा दी जाएगी। पुलिस अपने स्तर से आरोपियों की पहचान करने में जुटी हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed