फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Lord Ram played Holi with family

भगवान राम ने खेली परिवार के संग होलीभगवान राम ने खेली परिवार के संग होली

Thu, 17 Mar 2022 12:57 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 17 Mar 2022 12:57 AM IST
विज्ञापन
Lord Ram played Holi with family
होरी खेलें रघुवीरा अवध में, होरी खेलें रघुवीरा... की धुन से अयोध्या भवन गूंज उठा। श्रद्धालुओं ने अपने आराध्य मर्यादा पुरुषोत्तम के चरणों में गुलाल अर्पित कर श्रद्धालुओं ने भी आशीर्वाद लिया। श्री चित्रकूट रामलीला समिति की ओर से भगवान राम की होली की लीला का मंचन जनता को अभिभूत कर गया। हर कोई राम के रंग में रंगा नजर आ रहा था।
विज्ञापन

बुधवार को बड़ागणेश स्थित अयोध्या भवन में भगवान राम ने लक्ष्मण, भरत, शत्रुघभन, माता सीता और हनुमान जी के स्वरूप विराजित हुए। प्रभु केस्वरूपों ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर होली महोत्सव मनाया। इस दौरान मौजूद भक्तजन भी प्रभु की होली लीला के दर्शन कर भावविभोर हो उठे। श्रद्धालुओं ने जय सियाराम के जयकारे लगाए। श्रद्धालुओं ने प्रभु केचरणों में गुलाल अर्पित कर एक दूसरे को गुलाल लगाया। इस अवसर पर शहनाई वादक अंसार अली व उनके साथियों ने होली गीत बजाकर वातावरण को होलीमय कर दिया। लीला व्यवस्थापक पं. मुकुंद उपाध्याय ने आरती उतारी और श्रद्धालुओं में प्रसाद का वितरण किया गया। इस दौरान सुबोध अग्रवाल, मोहन कृष्ण अग्रवाल, सत्येंद्र राय, अभिनव उपाध्याय, अशोक सिंह, अयोध्या नाथ अजय सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed