फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Looted bag of woman going to her maternal home on Rakshabandhan

रक्षाबंधन पर मायके जा रही महिला का लूटा बैग

Thu, 11 Aug 2022 01:48 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 11 Aug 2022 01:48 AM IST
विज्ञापन
Looted bag of woman going to her maternal home on Rakshabandhan
चोलापुर। गोसाईपुर मोहाव में बुधवार की शाम बाइक सवार बदमाशों ने चलती ऑटो से महिला का बैग लूट लिया। बैग छीनने के दौरान असंतुलित होकर महिला सड़क पर जा गिरी। हादसे में महिला को चोटें आई। वहीं, नकाबपोश बदमाश भाग निकले। महिला रक्षाबंधन पर अपने पुत्र के साथ मायके हरहुआ जा रही थी।
विज्ञापन

हाजीपुर निवासी संजू देवी (30) शाम के समय ऑटो में अपने पुत्र आयुष व नंदनी के साथ मायके हरहुआ जा रही थी। इस बीच मोहाव पीसीएफ गोदाम के पास पहुंचते ही पीछे से आए बाइक सवार दो बदमाशों ने झपट्टा मारकर संजू देवी के हाथ से बैग छीन लिया। इस दौरान छीना झपटी में महिला ऑटो से सड़क पर जा गिरी। आसपास के लोगों के शोर मचाने पर बदमाश बैग लेकर भाग निकले, घायल महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चोलापुर में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर किया गया।
विज्ञापन

मकान से आभूषण चोरी मामले में युवती सहित तीन से पूछताछ
वाराणसी। प्रह्लाद घाट स्थित एक मकान से आभूषण चोरी मामले में एक युवती सहित तीन लोगों को आदमपुर पुलिस ने हिरासत में लिया है। तीनों से पूछताछ पुलिस कर रही है। इंस्पेक्टर आदमपुर अजित वर्मा ने बताया कि करीब तीन सप्ताह पहले चोरी की घटना हुई थी। इस मामले में घर में झाड़ू-पोछा लगाने वाली महिला से पहले पूछताछ की गई। चोरी की घटना में शामिल आरोपियों को भदऊचुंगी के पास से हिरासत में लिया गया। पूछताछ में आरोपियों ने आभूषण को चौक स्थित एक सराफा के यहां बेचने की बात कबूल की है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed