फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Loot with truck driver on point of gun during police busy in vip minister movement in varanasi

वाराणसी: वीआईपी मूवमेंट में व्यस्त थी पुलिस, बदमाशों ने पिस्टल की मुठिया से वार कर ट्रक चालक से लूट लिए डेढ़ लाख

Sun, 28 Feb 2021 03:37 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sun, 28 Feb 2021 03:37 PM IST
विज्ञापन
Loot with truck driver on point of gun during police busy in vip minister movement in varanasi
घायल ट्रक चालक। - फोटो : अमर उजाला

संत रविदास जयंती और भाजपा सहित अलग-अलग राजनीतिक दलों के बड़े नेताओं की आवाजाही के कारण वाराणसी में पुलिस की व्यस्तता दो दिन से बढ़ गई है। पुलिस की व्यस्तता का लाभ उठाकर शनिवार की आधी रात बाद सारनाथ क्षेत्र में नकाबपोश बदमाशों ने ट्रक चालक के सिर पर पिस्टल की मुठिया से वार कर डेढ़ लाख रुपये लूट लिया।

विज्ञापन


विरोध करने पर खलासी को भी बदमाशों ने लहूलुहान कर दिया। खून से लथपथ चालक और खलासी की सूचना पर पहुंचे पीआरवी के पुलिसकर्मियों ने घायलों का आशापुर स्थित निजी अस्पताल में इलाज कराया। घायल चालक की तहरीर पर सारनाथ थाने की पुलिस सीसी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ ही घटनास्थल के आसपास लोगों से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन


बिहार के डिहरी में कोयले की अनलोडिंग करके चालक रामानंद और खलासी मुन्नीलाल शनिवार की रात मऊ होते हुए वाराणसी आ रहे थे। रात में करीब एक बजे सारनाथ थाना के सिंहपुर स्थित रिंगरोड पर ट्रक खड़ा कर केबिन के अंदर चालक और खलासी सो गए। चालक रामानंद के अनुसार चार नकाबपोश बदमाश आए और असलहा दिखाकर दोनों को बंधक बना लिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

दो बदमाश असलहा दिखाते हुए पैसे की मांग करने लगे। जब विरोध किया गया तो असलहे की मुठिया से सिर पर वार कर घायल कर दिए। इसके साथ ही कोयला अनलोडिंग से मिले डेढ़ लाख रुपये लूट लिए। नकाबपोश बदमाशों ने भागते समय मुन्नीलाल को भी असलहे की मुठिया से मारकर घायल कर दिया। सीओ कैंट अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि सड़क किनारे लगे सीसी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। जल्द ही बदमाश पुलिस की गिरफ्त में होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed