{"_id":"5d376b7b8ebc3e6cff02d551","slug":"loot-varanasi-news-vns4744639172","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोहता में शराब ठेकों के सेल्स मैनेजर से डेढ़ लाख लूटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोहता में शराब ठेकों के सेल्स मैनेजर से डेढ़ लाख लूटे
विज्ञापन

लोहता। पहडि़या क्षेत्र में व्यवसायी की हत्या कर लूटपाट की वारदात को 24 घंटा भी नहीं बीता था कि मंगलवार को लोहता थाना के विद्यावतपुर गांव के समीप बदमाशों ने असलहे के बल पर शराब ठेकों के सेल्स मैनेजर से एक लाख 58 हजार रुपये लूट लिए। 24 घंटे के भीतर लूट की दूसरी बड़ी वारदात की सूचना मिलने पर पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। आननफानन में आला अफसर भी मौके पर पहुंचे। घटनाक्रम और रुपये के संबंध में सेल्स मैनेजर के बार-बार बदलते बयानों के कारण पुलिस वारदात को संदिग्ध मान कर तफ्तीश कर रही है।
गोसाईपुर और कपरफोरवा में रामचरित्र पटेल का देशी शराब का ठेका है। जंसा थाना अंतर्गत काशीपुर गांव निवासी संतोष पटेल दोनों शराब ठेकों का सेल्स मैनेजर है। संतोष के अनुसार दोनों ठेकों से 44 हजार रुपये सहित ढाई लाख रुपये लेकर वह चौकाघाट स्थित आबकारी विभाग के लिए बाइक से निकला था। घर से थोड़ा दूर आगे बढ़ने पर विद्यापतपुर गांव के समीप बाइक सवार तीन बदमाशों ने उसे ओवरटेक कर रोक लिया। बदमाशों में से दो हाफ पैंट पहने थे और एक नकाबपोश फुल पैंट पहना था। एक ने उसकी बाइक की चाबी निकाल ली और अन्य दो ने उसे तमंचा सटा कर रुपये से भरा झोला और मोबाइल लूट लिया। इसके बाद तीनों बदमाश कोरौती की ओर भाग निकले। ग्रामीणों की मदद से उसने सौ नंबर पर सूचना दी।
पुलिस ने पूछताछ शुरू की तो संतोष ने बताया कि गोसाईपुर शराब ठेके पर चार दिन पूर्व कुछ लोगों ने झगड़ा किया था। उनमें से एक रुपये लूट कर भागने वाले बदमाशों में शामिल था। पुलिस ने रुपये का ब्योरा पूछना शुरू किया तो संतोष ने ढाई लाख की जगह एक लाख 58 हजार रुपये लूटे जाने की तहरीर दी। इस संबंध में थानाध्यक्ष लोहता राकेश कुमार सिंह ने बताया कि एक लाख 58 हजार रुपये लूटने के आरोप में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तफ्तीश की जा रही है।