फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   loot at night

मुर्गा बेचने के बहाने बुलाकर 65 हजार रुपये लूटे

Thu, 04 Jul 2019 02:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jul 2019 02:12 AM IST
विज्ञापन
loot at night
पिंडरा। फूलपुर थाना क्षेत्र के हिरामनपुर के समीप बीती रात मुर्गा खरीदने पहुंचे पिकअप ड्राइवर को असलहे से आतंकित कर बदमाशों ने 65 हजार रुपये और मोबाइल लूट लिया।
विज्ञापन

रेवड़ी तालाब थाना भेलूपुर निवासी व मीट विक्रेता मेहनाज अहमद के मोबाइल पर हिरामनपुर निवासी एक युवक ने मुर्गा खरीदने का सौदा किया। तय सौदे के मुताबिक सरैया थाना जैतपुर निवासी ड्राइवर सुफियान व खलासी मो. हुसैन को 65 हजार रुपये लेकर मोबाइल नंबर देते हुए भेज दिया। ड्राइवर हिरामनपुर मोड़ पर पहुंचा, उसके बाद दो बाइक से पांच बदमाशों ने असलहे से आतंकित कर 65 हजार रुपये और ड्राइवर व खलासी का मोबाइल छीन लिया। देर रात घटना की सूचना मालिक और पुलिस को दी गई। 13 जून को भी इसी स्थान नई सड़क निवासी मुर्गा व्यापारी से इसी तरह एक लाख रुपये लूट लिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed