यूपी: दिनदहाड़े जन सेवा केंद्र में बदमाशों का धावा, डेढ़ लाख लूटकर फरार हुए
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले में जन सेवा केंद्र पर दिनदहाड़े बदमाशों ने धावा बोल दिया। असलहा दिखाकर करीब डेढ़ लाख रुपये की लूट कर फरार हो गए।
आजमगढ़ जिले के मुबारकपुर थाना क्षेत्र के मोहब्बतपुर गांव के पास स्थित जन सेवा केंद्र पर सोमवार की दोपहर को लगभग साढ़े 12 बजे दो बाइक सवार 5 बदमाशों ने धावा बोला। बदमाशों ने असलहे से आतंकित कर 1 लाख 50 हजार रुपये लूट लिए।
घटना को अंजाम देकर भाग रहे बदमाशों का गांव के लोगों ने बाइक से पीछा किया, लेकिन वह पकड़ में नहीं आ सके। लूट की सूचना मिलते ही भी एसपी व एसओ मौके पर पहुंच गए हैं।
थाना जहानागंज क्षेत्र के गांव बसगीत निवासी मिथिलेश कुमार दुबे पुत्र कप्तान विद्यासागर मोहब्बतपुर में ग्राहक जन सेवा केंद्र में चलाता है। लगभग 12:15 बजे दो बाइक पर सवार पांच बदमाश पहुंचे। दो बाहर खड़े थे और तीन असलहा लेकर दुकान के अंदर घुस गए और लूट की वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। सभी ने अपना चेहरा कपड़े से ढक रखा था।
मामले की जानकारी मिलते ही मुबारकपुर पुलिस के साथ ही सीओ सिटी इला मारन, एसपी त्रिवेणी सिंह, घटनास्थल पर पहुंच गए और मौका मुआयना किया। थोड़ी देर में डीआईजी सुभाष चंद्र दुबे भी मौके पर पहुंच गए। मामले की जांच की जा रही है।