{"_id":"592b18de4f1c1ba915bdb072","slug":"loksabha-will-hear-the-doping-matter-of-athlete-rohit-yadav","type":"story","status":"publish","title_hn":"'लोकसभा में उठेगा में जौनपुर के युवा एथलीट रोहित का डोपिंग मामला'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'लोकसभा में उठेगा में जौनपुर के युवा एथलीट रोहित का डोपिंग मामला'
ब्यूरो,अमर उजाला, जौनपुर
Updated Mon, 29 May 2017 12:07 AM IST
विज्ञापन
युवा एथलीट रोहित
- फोटो : facebook
मछलीशहर के सांसद रामचरित्र निषाद ने कहा है कि डोप टेस्ट में फंसे युवा एथलीट रोहित के मामले को वह संसद में उठाएंगे। उन्होंने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच और पीड़ित को न्याय दिलाने का भरोसा दिया है।
भाला फेंक एथलीट रोहित यादव ने रविवार को सांसद के जौनपुर शहर स्थित आवास पर उनसे मुलाकत की और अपनी पीड़ा व्यक्त की। रोहित ने कहा कि उसे साजिश के तहत फंसाया गया है। साजिश के लिए उसने अपने कोच पर ही आरोप लगाए।
रोहित ने अब तक के जीते गए अपने सारे मेडल सांसद को दिखाते हुए फफक कर रो पड़ा। उसने अपने कोच की भूमिका को संदिग्ध बताते हुए कहा कि हैदराबाद में सिर्फ उसका ही डोप टेस्ट किया गया। बाकी खिलाड़ियों का ब्लड सैंपल नहीं लिया गया था।
विज्ञापन
उसने बताया की हैदराबाद में डोप टेस्ट के दौरान अचानक फ्लाइट से उसके कोच रुस्तम खां भी पहुंच गये थे जबकि वह कभी कहीं जाते नहीं। इलाहाबाद में साई के हास्टल के दूसरे खिलाड़ियों को आगे करने के चक्कर में मेरे साथ साजिश की जा रही है।
सांसद रामचरित्र निषाद ने कहा की इस मसले पर खेल मंत्रालय सहित उच्च अधिकारियों तक बात की जायेगी तथा हर संभव मदद की जाएगी। किसी भी तरह का अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। इस मसले को वह संसद में भी उठाएंगे।