फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Loksabha Election 2019 : Priyanka gandhi second day yatra know all live update

प्रियंका गांधी का पूर्वांचल दौरा, बोलीं- सरकार काम नहीं बस 'काम' का प्रचार करती है

Tue, 19 Mar 2019 11:47 AM IST
Sayali Maurya न्यूज डेस्क,अमर उजाला,भदोही/मिर्जापुर
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,भदोही/मिर्जापुर Published by: Sayali Maurya Updated Tue, 19 Mar 2019 11:47 AM IST
विज्ञापन
Loksabha Election 2019 : Priyanka gandhi second day yatra know all live update
सिंधौरा घाट पर पहुंचीं प्रियंका गांधी - फोटो : अमर उजाला

लोकसभा चुनाव 2019 के मद्देनजर प्रियंका गांधी का पूर्वांचल दौरा सोमवार से शुरू हो गया है। जहां प्रियंका गांधी ने सोमवार का दिन प्रयागराज और रात भदोही में गुजारी, वहीं मंगलवार का पूरा दिन प्रियंका गांधी मिर्जापुर में रहीं।

विज्ञापन


मंगलवार को शाम 6.55 बजे प्रियंका गांधी मिर्जापुर के भटौली घाट से स्टीमर के जरिए सिंधौरा घाट पहुंचीं। सिंधौरा घाट पर जनसभा को संबोधित करते हुए प्रियंका गांधी ने कहा कि देर से आने के लिए माफी चाहती हूं। बुनकरों, पीतल कारोबारियों, आशा बहुएं, शिक्षा मित्र आदि लोगों से मिली, सब परेशान हैं। सभी बदलाव चाहते हैं। मेरे भाई राहुल गांधी भी यही चाहते हैं। 
विज्ञापन


एक सरकार जो गिने चुने लोगों और उद्योगपतियों के लिए काम करती है और केवल काम का प्रचार हो रहा है, लेकिन काम नहीं करती। वो 50 साल की बात करते हैं लेकिन पिछले 5 साल की बात नहीं करते। सत्ताधारी सरकार को लोगों को लड़ाने की राजनीति नहीं करनी चहिए। लोगों को रोजगार देना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


अपने 9 मिनट के भाषण में जनता का मन छूते हुए प्रियंका गांधी ने कहा कि आप सभी अपनी विचारधारा को समझें। मैं मां गंगा के रास्ते से आई और मां गंगा ने कभी किसी की जाति नहीं पूछी। लोग मेरे अंदर इंदिरा जी की छवि देखते हैं। इसका मतलब लोग अब भी उन्हें याद करते हैं।

मनरेगा में पैसे पहले समय से मिलते थे लेकिन कब 6 माह में मिलते है। मैं आपके बीच आपकी समस्या जानने आई हूं। ललितेश पति को जिताने की जिम्मेदारी आपकी है। अपना भाषण खत्म कर के प्रियंका गांधी चुनार गेस्ट हाउस के लिए रवाना हो गईं।

दर्शन के समय मां के जयकारों के साथ ही 'मोदी-मोदी' के नारे गूंजे

Loksabha Election 2019 : Priyanka gandhi second day yatra know all live update
विंध्यवासिनी मंदिर दर्शन करने पहुंचीं प्रियंका - फोटो : अमर उजाला

इसके पहले 4.30 पर प्रियंका गांधी मिर्जापुर के कचहरी चौराहे पर अधिवक्ताओं से मिली। अधिवक्ताओं ने प्रियंका गांधी को ज्ञापन सौंप कर पेंशन देने की मांग की है। इस पर प्रियंका ने कहा कि कांग्रेस के सत्ता में आने के बाद आपकी सारी मांगों को पूरा किया जाएगा। प्रियंका गांधी के भटौली में जनसभा को रद्द कर दिया गया है। 

इसके पहले दोपहर 3 बजे प्रियंका गांधी विंध्यवासिनी मंदिर पहुंचीं, जहां पर उन्होंने पूजा-अर्चना की। इस दौरान बाहर खड़े श्रद्धालुओं ने विंध्यवासिनी मां के जयकारों के साथ ही 'मोदी-मोदी' के नारे भी लगाए। इसके बाद प्रियंका गांधी कंतित शरीफ इस्माइल चिश्ती की मजार पर पहुंचीं। जहां पर प्रियंका गांधी ने मजार पर चादर चढ़ाई।

दोपहर 1.40 बजे चील्ह चौराहे पर प्रियंका गांधी के स्वागत के लिए जुटी भीड़ ने एक फल विक्रेता के कुछ फलों को खराब कर दिया था। जिससे नाराज प्रियंका गांधी ने फल विक्रेता को अपने पास बुलाया और कार्यकर्ताओं से उसे दो हजार रुपये दिलवाए।

मोदी सरकार की डेट एक्सपायर हो चुकी है

Loksabha Election 2019 : Priyanka gandhi second day yatra know all live update
मिर्जापुर में प्रियंका गांधी - फोटो : अमर उजाला

इसके पहले दोपहर 1.15 बजे प्रियंका गांधी ने भदोही के गोपीगंज में रोड शो किया। रोड शो के दौरान प्रियंका गांधी हाइवे पर लगभग 100 मीटर पैदल चलीं और जनता से रूबरू हुईं। इसके पहले बनकट से गोपीगंज आते समय केवहाटी गांव में सड़क पर खेल रहीं दो दिव्यांग बच्चियों को प्रियंका गांधी ने अपनी गाड़ी रोक कर दुलारा था।

प्रियंका गांधी मंगलवार सुबह 11.37 बजे सीता मंदिर के दर्शन करने गईं। सीता मंदिर में पं. हरि प्रसाद मिश्र शास्त्री ने प्रियंका गांधी को माता सीता का दर्शन पूजन कराया। इसके बाद प्रियंका गांधी बनकट दलित बस्ती की तरफ रवाना हो गईं। जहां पर प्रियंका गांधी यादवों और दलित समाज के लोगों से मिलीं। प्रियंका गांधी बनकट के फूलचंद यादव के परिवार से मिलीं।

इसी क्रम में पत्रकारों से मुखातिब होते हुए प्रियंका गांधी ने कहा कि योगी सरकार ने दो साल का जो रिपोर्ट कार्ड घोषित किया है, वो देखने में बहुत अच्छा लग रहा है। लेकिन विकास और योजनाओं की जमीनी हकीकत कुछ और ही है। मैं रोज जनता से मिल रही हूं और सभी लोग प्रताड़ित हुए हैं। प्रियंका गांधी ने कहा कि किसान, बुनकर समेत सभी वर्ग प्रताड़ित है। पांच साल में केंद्र सरकार ने क्या-क्या किया आज मैं सब जान गई। मोदी सरकार की डेट एक्सपायर हो चुकी है। 

मंगलवार सुबह 11 बजे प्रियंका गांधी वाड्रा भदोही के सीतामढ़ी के सीता सदन गेस्ट हाउस में पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कीं। जहां पर बुनकर प्रतिनिधि सुरेंद्र मिश्रा ने अपनी समस्याएं बताईं। बुनकरों ने ई-वे बिल से भुगतान न होने की मांग की।

राष्ट्रीय बालश्रम परियोजना का प्रतिनिधिमंडल महेश मिश्रा के नेतृत्व में प्रियंका गांधी से मिला। इसी दौरान प्रियंका गांधी शिक्षामित्रों से भी मुलाकात कीं। सभी लोग अपनी समस्याएं प्रियंका गांधी के साथ सांझा किए।

बुनकर और शिक्षामित्रों से मिलीं प्रियंका गांधी

Loksabha Election 2019 : Priyanka gandhi second day yatra know all live update
सीता मंदिर जातीं प्रियंका गांधी - फोटो : अमर उजाला

भदोही के सीतामढ़ी घाट पर प्रियंका गांधी सोमवार को शाम 6 बजे पहुंचीं थी। जहां प्रियंका गांधी ने 11 मिनट की छोटी सी जनसभा की। इसके बाद प्रियंका गांधी भदोही के सीतामढ़ी के सीता सदन गेस्ट हाउस में रात्रि विश्राम किया।

कांग्रेस जिलाध्यक्ष डॉ. नीलम मिश्रा ने बताया कि कांग्रेस की पूर्वी यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा का मंगलवार सुबह रामपुर घाट पर लोगों और बच्चों से मुलाकात करने का कार्यक्रम तय था। लेकिन प्रियंका गांधी कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी से कल नाराज हो गईं थी। इसलिए कार्यक्रम रद्द कर दिया। प्रियंका गांधी के नाराजगी की वजह भदोही में कार्यक्रम का ठीक तरह से संचालन न होना बताया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed