{"_id":"5cab0319bdec2214367b84b6","slug":"loksabha-election-2019-nirahua-come-in-kapil-sharma-show-sp-supporter-give-application-to-police","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सपाइयों को नहीं भाया कपिल शर्मा का शो, 'निरहुआ' के खिलाफ थाने में दी तहरीर, ये है पूरा मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपाइयों को नहीं भाया कपिल शर्मा का शो, 'निरहुआ' के खिलाफ थाने में दी तहरीर, ये है पूरा मामला
Mon, 08 Apr 2019 04:01 PM IST
Sayali Maurya
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
Published by: Sayali Maurya
Updated Mon, 08 Apr 2019 04:01 PM IST
विज्ञापन
कपिल शर्मा के शो में 'निरहुआ'
- फोटो : instagram
उत्तर प्रदेश की आजमगढ़ सीट पर भाजपा के प्रत्याशी बनने के बाद दिनेश लाल यादव 'निरहुआ' की चर्चाएं जोरों पर हैं। इसी बीच कपिल शर्मा के शो में 'निरहुआ' का शामिल होना सपा कार्यकर्ताओं को रास नहीं आया।
विज्ञापन
वाराणसी के लोहता थाने में सोमवार को समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने भोजपुरी स्टार और भाजपा प्रत्याशी दिनेश लाल यादव 'निरहुआ' के खिलाफ लिखित तहरीर दी। सपाजनों ने 'निरहुआ' पर आचार संहिता के उल्लंघन का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
तहरीर में समाजवादी पार्टी के पूर्व जिला उपाध्यक्ष शमीम नोमानी ने बताया कि लोकसभा चुनाव के दौरान आचार संहिता लागू होने के बावजूद 'निरहुआ' का जमकर प्रचार हो रहा है। एक टीवी चैनल पर शनिवार रात साढ़े नौ बजे कपिल शर्मा के शो में 'निरहुआ' के कार्यक्रम का प्रसारण किया गया।
विज्ञापन
इसके बाद रविवार रात 11:20 बजे 'निरहुआ' का कार्यक्रम दोबारा प्रसारित किया गया। जिससे 'निरहुआ' का व्यापक स्तर पर प्रचार हो रहा है। इस तरह से कपिल शर्मा के शो में 'निरहुआ' के एपिसोड पर खर्च होने वाली धनराशि चुनाव में खर्च सीमा की अधिकतम राशि से कहीं ज्यादा प्रतीत होती है, जो कि आचार संहिता का उल्लंघन है।
Trending Videos
शमीम नोमानी ने बताया कि किसी भी लोकसभा प्रत्याशी द्वारा टीवी चैनल पर इस तरह उपस्थित होकर कार्यक्रम प्रस्तुत करना गलत और नियम के विरुद्ध है। इसलिए निरहुआ के चुनाव लड़ने पर रोक लगाने और आचार संहिता के उल्लंघन का मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करने की मांग उठाई गई है। साथ ही इसकी शिकायत मुख्य निर्वाचन आयुक्त से भी की गई है।