फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Loksabha election 2019: Nirahua come in kapil sharma show SP supporter give application to police

सपाइयों को नहीं भाया कपिल शर्मा का शो, 'निरहुआ' के खिलाफ थाने में दी तहरीर, ये है पूरा मामला

Mon, 08 Apr 2019 04:01 PM IST
Sayali Maurya न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी Published by: Sayali Maurya Updated Mon, 08 Apr 2019 04:01 PM IST
विज्ञापन
Loksabha election 2019: Nirahua come in kapil sharma show SP supporter give application to police
कपिल शर्मा के शो में 'निरहुआ' - फोटो : instagram

उत्तर प्रदेश की आजमगढ़ सीट पर भाजपा के प्रत्याशी बनने के बाद दिनेश लाल यादव 'निरहुआ' की चर्चाएं जोरों पर हैं। इसी बीच कपिल शर्मा के शो में 'निरहुआ' का शामिल होना सपा कार्यकर्ताओं को रास नहीं आया।

विज्ञापन


वाराणसी के लोहता थाने में सोमवार को समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने भोजपुरी स्टार और भाजपा प्रत्याशी दिनेश लाल यादव 'निरहुआ' के खिलाफ लिखित तहरीर दी। सपाजनों ने 'निरहुआ' पर आचार संहिता के उल्लंघन का आरोप लगाया है। 
विज्ञापन


तहरीर में समाजवादी पार्टी के पूर्व जिला उपाध्यक्ष शमीम नोमानी ने बताया कि लोकसभा चुनाव के दौरान आचार संहिता लागू होने के बावजूद 'निरहुआ' का जमकर प्रचार हो रहा है। एक टीवी चैनल पर शनिवार रात साढ़े नौ बजे कपिल शर्मा के शो में 'निरहुआ' के कार्यक्रम का प्रसारण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद रविवार रात 11:20 बजे 'निरहुआ' का कार्यक्रम दोबारा प्रसारित किया गया। जिससे 'निरहुआ' का व्यापक स्तर पर प्रचार हो रहा है। इस तरह से कपिल शर्मा के शो में 'निरहुआ' के एपिसोड पर खर्च होने वाली धनराशि चुनाव में खर्च सीमा की अधिकतम राशि से कहीं ज्यादा प्रतीत होती है, जो कि आचार संहिता का उल्लंघन है।

शमीम नोमानी ने बताया कि किसी भी लोकसभा प्रत्याशी द्वारा टीवी चैनल पर इस तरह उपस्थित होकर कार्यक्रम प्रस्तुत करना गलत और नियम के विरुद्ध है। इसलिए निरहुआ के चुनाव लड़ने पर रोक लगाने और आचार संहिता के उल्लंघन का मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करने की मांग उठाई गई है। साथ ही इसकी शिकायत मुख्य निर्वाचन आयुक्त से भी की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed