फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Loksabha election 2019 : Narendra modi come for ganga aarti in varanasi

25 अप्रैल को गंगा आरती में शामिल होंगे पीएम मोदी, रोड शो के लिए तय किया गया रूट

Tue, 16 Apr 2019 01:56 PM IST
Sayali Maurya न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी Published by: Sayali Maurya Updated Tue, 16 Apr 2019 01:56 PM IST
विज्ञापन
Loksabha election 2019 : Narendra modi come for ganga aarti in varanasi
नरेंद्र मोदी(फाइल फोटो)

देश के प्रधानमंत्री और वाराणसी के सांसद एक बार फिर से अपने संसदीय क्षेत्र में आने वाले हैं। इस बार पीएम मोदी लोगों के सौगातें देने नहीं, बल्कि लोकसभा चुनाव 2019 के लिए नामांकन कराने आ रहे हैं। 

विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 25 अप्रैल को लंका से दशाश्वमेध तक रोड शो करेंगे और यहां पहुंचकर गंगा आरती में शामिल होंगे। पीएम मोदी के रोड शो के लिए रूट भी तय कर लिया गया है। वहीं, भाजपा की ओर से इसे मेगा शो बनाने के लिए तैयारी शुरू कर दी गई है। 26 अप्रैल को काल भैरव का दर्शन करने के बाद पीएम मोदी नामांकन करेंगे।
विज्ञापन


वाराणसी से दूसरी बार भाजपा के प्रत्याशी बने पीएम मोदी का रोड शो लंका स्थित मालवीय प्रतिमा से शुरू होगा और अस्सी, भदैनी, शिवाला, सोनारपुरा, मदनपुरा, गोदौलिया होते हुए दशाश्वेमध पहुंचेगा। यहां वह गंगा आरती में शामिल होंगे। रात्रि विश्राम के बाद सुबह काल भैरव का दर्शन करके नामांकन के लिए निकलेंगे। उधर, भाजपा ने रोड शो में 150 जगहों पर स्वागत की तैयारी की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा ने शुरू की रोड शो की तैयारी

पीएम मोदी के स्वागत सहित अन्य कार्यक्रमों के लिए तैयारियों का दौर शुरू हो गया है। पार्टी पदाधिकारियों की बैठक में लोकसभा विस्तारक नागेश्वर ने बताया कि 21 अप्रैल से बूथ स्तर के कार्यकर्ता रोड शो का आमंत्रण घर घर देंगे। बैठक में विधायक रविंद्र जायसवाल, महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि, चंद्रशेखर उपाध्याय, काशीनाथ अकेला, राकेश वशिष्ठ, उमाशंकर गुप्ता और सुभाष गुप्ता आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed